-अधिकारियों ने यात्रियों से वसूला 12.43 लाख रूपए का जुर्माना
रामगढ़। धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में बुधवार को बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 2000 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशन में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 2000 यात्रियों को पकड़ा गया। इसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे।

इस दौरान उनसे 12 लाख 43 हज़ार 470 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई। चेकिंग अभियान में 164 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था। चेकिंग टीम द्वारा स्टेशन एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेन में भी चेकिंग किया गया। इस अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version