-पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों के घर में किया उजाला

रांची। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ के सीएम विष्णु देव सोय ने राजमहल में आयोजित जनसभा में लोगों से ताला मरांडी के लिए लोगों से समर्थन मांगा। बालू मैदान में आयोजित जनसभा में मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ बोल कर भारत की जनता को भ्रम में रखी हुई है। पीएम मोदीजी ने कहा है कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। वे करप्शन खत्म करने पर लगे हुए हैं। वे खुद ऐसे स्वभाव के हैं कि अपनी पूरी तनख्वाह अपने साथ के कर्मचारियों के बीच बांट देते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री अपने तीसरे कार्यकाल में तीन करोड़ से अधिक गरीब लोगों को पक्के मकान बना कर देंगेण् आज इंडी गठबंधन में पूर्व के नेताओं के बच्चे चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी का कोई भी परिवार चुनाव नहीं लड़ रहा है। 25 करोड़ गरीब लोगों के घरों में उजाला हुआ है। वे गरीबी की दुनिया से बाहर निकाले गये हैं।

मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश की जनता को विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं। आज हमारी सेना विश्व की तीसरी सबसे ताकतवर सेना है। कांग्रेस ने झारखंड सहित इस इलाके के विकास के लिए नहीं सोचा। अब मोदीजी की पहल पर यहां बंदरगाह बनाया जा रहा। पाकिस्तानी पहले यहां बम विस्फोट करते थे, लेकिन अब नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के घर में घुस कर देश के दुश्मनों को मार रहे हैं। पीएम ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाया। तीन तलाक को समाप्त किया। शौचालय दिया। आयुष्मान योजना दी। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव के बाद जब भाजपा की सरकार बनेगी, तो जल्द ही भारत विश्व का नंबर एक देश बनेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version