-चतरा के सिमरिया में विपक्ष पर जम कर बरसे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री की मुख्य बातें:
-यह चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है
– शहजादे को अपनी उम्र से भी कम सीट मिलने जा रही
-ये लोग देश की संपत्ति मुसलमानों को देना चाहत हैं
-ये आपका आरक्षण अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं
-घुसपैठियों को संरक्षण दे रही झामुमो सरकार
चतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है। ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस के ठिकानों से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। यहां मंत्री, मंत्री का पीएस, पीएस का भी नौकर भ्रष्टाचार में डूबा है। यहां नोटों के पहाड़ उगाने का काम झामुमो और कांग्रेस ने किया है। इनकी बेशर्मी देखिये, इतने नोट निकलने के बाद शर्म से आंख झुक जानी चाहिए, लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। कर्मचारियों के घरों से करोड़ों निकल रहे हैं। मालिकों के घर से कितना निकलेगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ऐसे लोगों पर कौन कार्रवाई कर सकता है। आपका बेटा मोदी ये काम करेगा। प्रधानमंत्री शनिवार को चतरा के सिमरिया में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चतरा से कालीचरण सिंह और हजारीबाग से मनीष जायसवाल को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की भीड़ बता रही है 4 जून के नतीजे। इंडी अलायंस वाले अपनी हार मान चुके हैं। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे को अपनी उम्र से भी कम सीट मिलने जा रही है।
आपके वोट की ताकत ने आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया:
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया है। वह तीनों सेनाओं को कमान करती हैं। आप बताइये उनको राष्ट्रपति किसने बनाया। मोदी ने नहीं बनाया, आपके वोट ने बनाया। आपके वोट की ताकत है कि द्रोपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति है। आपके वोट की ताकत से 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया। हम प्रभु राम की भक्ति करते हंै।
झामुमो सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है
मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग देश की संपत्ति मुसलमानों को देना चाहते हैं। ये आपका आरक्षण अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। आंध्रप्रदेश में इन लोगों ने यही किया। ओबीसी का आरक्षण मुलसमानों को दे दिया। झामुमो सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। गरीब आदिवासियों की बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि आदिवासियों के बच्चे भी ज्यादा से ज्यादा इंजीनियर डॉक्टर बने। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार की ओर से स्थानीय भाषाओं में हायर स्टडी को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, लेकिन, ये लोग विरोध कर रहे हैं। झारखंड में एक ही उद्योग लगा, अफीम का उद्योग। ये आपके बच्चों को नशे की दलदल में धकेलना चाहते हंै।
इंडी वाले विकास में रोड़ा:
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार झारखंड के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास कर रही है। हमारी कोशिश है कि इस क्षेत्र में अच्छी सड़कें बनें। हाइवे बने। उद्योग लगे। लेकिन, इंडी गठबंधन के लोग इन विकास कार्यों में रोड़ा अटका रहे हैं। मैं पूछ रहा हूं कि ऐसा क्यों कर रहे हो। दरअसल, उनको आपकी चिंता नहीं है। वे अपना स्वार्थ देख रहे हैं। भ्रष्टाचार करके किसी भी तरह से सत्ता में बने रहना चाहते हैं।
झामुमो-कांग्रेस का एक ही एजेंडा है, ना करेंगे, ना करने देंगे:
प्रधानमंत्री ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस का एक ही एजेंडा है। ना करेंगे, ना करने देंगे। ये भ्रष्टाचार के अलावा कुछ करते भी नहीं है। मोदी जो काम करता है, उसे भी ये करने नहीं देते हैं। साथियों मैं गरीब परिवार में पैदा हुआ हूं, गरीबी क्या होती है मैं जानता हूं। इसीलिए मैं चाहता हूं कि मेरे देश के गरीब का चूल्हा जलता रहना चाहिए। लेकिन ये लोग चाहते है कि मोदी का भेजा राशन आपको मिले ही नहीं।
इंडी गठबंधन के दलों से देश को बचाना जरूरी:
मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है। ये चुनाव चोर लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है। ये चुनाव आपके बच्चों का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। आप तो जानते हैं कि वे कौन लोग ह,ै जिनसे देश को बचाना जरूरी है। कांग्रेस, झामुमो और इंडी गठबंधन के दलों से देश को बचाना जरूरी है।
विधानसभा में भी एनडीए की सरकार बनेगी:
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं बड़ी जिम्मेवारी के साथ कह रहा हूं, लोकसभा चुनाव के साथ ही जहां-जहां विधानसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं, वहां भी भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शहजादे की पार्टी को उनकी उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी।
अब विपक्ष में बैठने के लिए मान्यता की जुगाड़ में जुटे:
मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये जो छोटे-छोटे दल हैं, उन सबको अपना विलय कांग्रेस में कर देना चाहिए। मैं सोच रहा था कि ऐसा उन्होंने क्यों किया। क्योंकि उनके मन में हताशा घर कर गयी है। वे क्षेत्रिय पार्टियों का अस्तित्व खत्म कर देना चाहते हैं। पिछले तीन चरण के मतदानों के रुझान के बाद उन्होंने ऐसा सुझाव दिया है। विपक्ष को जितनी सीटें चाहिए यानि दस प्रतिशत होती है, उनको लग रहा इतनी भी नहीं आयेगी। अगर विलय कर देंगे तो मान्य विपक्ष के रूप में उनको मान्यता मिल जाये। देश के मतदाताओं ने तीन चरणों में ही ऐसा सबक सीखा दिया है कि वे अब विपक्ष में बैठने के लिए मान्यता की जुगाड़ में जुटे हैं।