Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस पार्टी करती है संविधान से छेड़छाड़ : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    कांग्रेस पार्टी करती है संविधान से छेड़छाड़ : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminMay 21, 2024Updated:May 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो। जिले के सेक्टर-2सी के दुर्गा पूजा मैदान में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं कि मोदी 400 सीटें लाकर संविधान को बदल देंगे जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि संविधान के कारण ही वे सांसद और प्रधानमंत्री बने हैं। संविधान से छेड़छाड़ कांग्रेस पार्टी करती है।

    मरांडी ने कहा कि भाजपा के रहते संविधान कभी नहीं बदल सकता है। संविधान को कांग्रेस पार्टी ने बदला है। इमरजेंसी लगाकर संविधान को कांग्रेस पार्टी ने खत्म करने का काम किया था। वे लोग कहते हैं कि आरक्षण को समाप्त कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि किसी का आरक्षण समाप्त नहीं होगा। किसी को आरक्षण समाप्त करने भी नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस की राज्य सरकारों ने एसटी, एससी और ओबीसी का आरक्षण कम करके मुसलमान को आरक्षण दे दिया है। यह संविधान के विरुद्ध है। बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है।

    मरांडी ने कहा कि झारखंड को भ्रष्टाचारियों से बचाना है। राज्य की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। चोरी, डकैती, हत्या और अपहरण लगातार हो रहे हैं। कोई सुरक्षित नहीं है। कारोबारी को परेशान किया जाता है। इस राज्य में लगता है कि बदमाशों की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भी सरकारी आदेश का पालन कर उन लोगों को संरक्षण देते हैं जो इस राज्य की जनता को संरक्षण नहीं दे सके। ऐसे लोगों को जवाब देने की जरूरत है।

    जो कृष्ण को लाने वाले हैं, हमें उनको लेकर आना है : अमर बाउरी

    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह चुनाव देश का है। वोट करते समय ध्यान रखें कि देश किनके हाथ में सुरक्षित है। देश का विकास कौन कर रहा है। उनके लिए कमल का बटन दबाएं। जो राम को लाए हैं, हम उनको लेकर आएं। जो कृष्ण को लेकर आने वाले हैं, हमें उनको लेकर आना है।

    इस अवसर पर प्रत्याशी ढुल्लू महतो, विधायक बिरंची नारायण, भानु प्रताप शाही, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुरेश साहू और बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्षी गठबंधन का सिर्फ नाम बदला है चरित्र नहीं : सुदेश महतो
    Next Article कर्नाटक के युवक का बीएनआर होटल के नजदीक मिला शव
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version