रांची। राजधानी रांची के स्टेशन रोड स्थित बीएनआर होटल के नजदीक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। इस मामले की जानकारी रांची पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक का शव बरामद कर लिया। युवक के पॉकेट से एक आधार कार्ड मिला है जिस पर चंद्रकांत बी तलवार नाम लिखा हुआ है। मृतक युवक कर्नाटक का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Previous Articleकांग्रेस पार्टी करती है संविधान से छेड़छाड़ : बाबूलाल मरांडी
Related Posts
Add A Comment