Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कुछ दिनों में कांग्रेस विलुप्त और सपा हो जायेगी समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह
    देश

    कुछ दिनों में कांग्रेस विलुप्त और सपा हो जायेगी समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

    adminBy adminMay 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भारत में जल्द स्थापित होगा रामराज्य : राजनाथ
    बस्ती। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिनों बाद कांग्रेस विलुप्त और सपा समाप्त पार्टी हो जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में अब जल्द ही राम राज्य स्थापित होगा।

    भारत के प्रधानमंत्री मोदी एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था हैं

    उन्होंने यह बातें शनिवार को बस्ती लोकसभा क्षेत्र के हर्रैया विधानसभा में कंपोजिट विद्यालय जूनियर हाई स्कूल परिसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संस्था है। देश में 52 सालों तक कांग्रेस ने अपनी सरकार चलाई, उस दौरान उन्होंने गरीबी की बात तो की लेकिन गरीबी का उन्मूलन नहीं किया।

    मोदी ने सौ रूपये भेजा तो जनता को मिले सौ रूपये

    रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है,जबकि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि मैं दिल्ली से सौ रूपया भेजता हूं तो जनता तक सिर्फ 15 रूपये ही पहुंचता है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने कार्यकाल में उन्होंने रूपये सौ भेजे तो रूपये सौ ही जनता को मिले।

    देश में रहने वाला हर व्यक्ति मोदी का परिवार

    उन्होंने कहा कि देश में रहने वाला हर व्यक्ति चाहे वह किसी जाति धर्म का हो वह मोदी का परिवार है। देश के प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जनधन,आधार और मोबाइल रूपी त्रिमूर्ति की स्थापना किया,जिससे लोगों को सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है।

    भारत एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनकर उभर रहा

    उन्होंने कहा कि विश्व के जितने राष्ट्राध्यक्ष हैं, वह सभी मानते हैं कि आगे भारत का ही उज्जवल भविष्य है। भारत एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है। देश में रहने वाले हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी के साथ सरकार है।

    विश्व का 46 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन भारत करता है

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आए तो हम संविधान बदल देंगे, लेकिन कांग्रेस स्वयं आकलन नहीं करती है कि उनकी सरकार में कई बार राज्य सरकारों को बर्खास्त किया गया है। देश के प्रधानमंत्री गरीबों को शौचालय, गैस सिलेंडर, किसान सम्मान निधि सहित सब्सिडी देकर सभी का विकास करना चाहते हैं। विश्व में डिजिटल पेमेंट को लेकर पूरे विश्व का 46 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन भारत करता है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व यूक्रेन व रूस के युद्ध के दौरान जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री ने दोनों राष्ट्रध्यक्षों से बात कर देश के पढ़ने वाले 30 हजार बच्चों को सुरक्षित अपने देश वापस ले आए,इससे पता चलता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री कितने मजबूत और ताकतवर हैं।

    सपा की साइकिल में लग गया है जंग

    रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत शहीदों और वीरों का देश है,जहां चंद्रशेखर आजाद सहित तमाम युवाओं ने देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दिया। उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी की साइकिल का चेन आम जनता ने निकाल दिया है, उसे यह लगता है कि अब साइकिल की चैन कभी चढ़ नहीं पाएगी, क्योंकि उसमें जंग लग चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ दिनों के बाद विलुप्त पार्टी के रूप में जानी जाएगी,जो विलुप्त हो चुकी होगी।

    पीओके में रहने वाले लोग अब चाहते हैं भारत में रहना

    उन्होंने कहा कि भारत विश्व पटल पर मजबूत होकर उभर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि पीओके में रहने वाले लोग अब खुद भारत में मिलकर रहना चाहते हैं। भारत की तरफ आशा की नजर से देख रहे हैं। मजबूत भारत के लिए सभी लोगों को मतदान करना चाहिए, ताकि देश की सरकार आत्मनिर्भर बन सके।

    इस दौरान बस्ती से भाजपा के उम्मीदवार, हरीश द्विवेदी, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, सुशील सिंह, यशवंत सिंह, विधायक अजय सिंह, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसपी ने ताराबाड़ी थानाध्यक्ष, ओडी पदाधिकारी समेत दो चौकीदार को किया निलंबित
    Next Article स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार मजबूत, 74 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स
    admin

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      • झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर
      • जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें
      • Test post title
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version