Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार मजबूत, 74 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स
    बिजनेस

    स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार मजबूत, 74 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स

    adminBy adminMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मुंबई में 20 मई को वोटिंग के कारण शेयर बाजार में रहेगी छुट्टी

    नई दिल्ली। डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग के लिए शनिवार को घरेलू शेयर बाजार के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स एक बार फिर 74 हजार अंक के स्तर को पार करके और निफ्टी 22,500 अंक के ऊपर बंद हुआ। अगले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 20 मई को मुंबई में वोटिंग होने की वजह से शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी।

    शेयर बाजार में किसी भी इमरजेंसी की स्थिति का सामना करने के लिए की गई तैयारी को टेस्ट करने के इरादे से आज स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया गया था इस तरह के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार के कारोबार को प्राइमरी साइट से डिजास्टर रिकवरी (डीआर) साइट पर शिफ्ट किया जाता है। आज का कारोबार दो अलग-अलग सत्र में किया गया।

    बीएसई के सेंसेक्स ने आज 4.43 अंक की मामूली बढ़त के साथ 73,921.46 अंक के स्तर से पहले सत्र के कारोबार की शुरुआत की। इस सत्र के कारोबार में शेयर बाजार 158 अंक उछलने में सफल रहा, जबकि दूसरे सत्र में ये सूचकांक 245.73 अंक उछल कर 74,162.76 अंक तक पहुंच गया। दोनों सत्रों का कारोबार खत्म होने के बाद सेंसेक्स 88.91 अंक की मजबूती के साथ 74,005.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 46.75 अंक की बढ़त के साथ 22,512.85 अंक के स्तर से पहले सत्र के कारोबार की शुरुआत की। कारोबार के दौरान सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव होता रहा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 54.15 अंक की मजबूती के साथ 22,520.25 अंक तक पहुंचा। बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 22,470.05 अंक तक गोता भी लगाया। दोनों सत्रों का कारोबार खत्म होने के बाद निफ्टी 35.90 अंक की तेजी के साथ 22,502 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुछ दिनों में कांग्रेस विलुप्त और सपा हो जायेगी समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह
    Next Article कान्स फिल्म फेस्टिवल में दूसरे दिन ऐश्वर्या राय ने दिखाया जलवा
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      May 20, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 20, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version