रांची। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा गिरफ्तार किये जाने पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश मे भ्रष्टाचार को एकदम बर्दाश्त नही किया जायेगा। भ्रष्टाचार करने वाले सलाखों के पीछे जरूर होंगे। झारखंड में भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हंै। अब ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को उनके सचिव के नौकर के आवास से 35 करोड़ रुपये मिलने के सिलसिले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

श्री प्रकाश ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से लगातार इस सरकार के ऊपर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप भाजपा लगाती रही है, जो अब धीरे-धीरे उजागर हो रहा है। जनता ने कांग्रेस और झामुमो को राज्य की सेवा करने के लिए सत्ता सौंपी थी, लेकिन यह घमंडिया गठबंधन सरकार अपनी तिजोरी भरने में लगी रही। आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद राज्य के अन्य मंत्रियों के भी भ्रष्टाचार में शामिल होने का सबूत मिलना शुरू हो जायेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version