रांची। मंगलवार को झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झामुमो के कद्दावर नेता, झारखंड आंदोलनकारी, जामा से विधायक रहे स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर नामकुम के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक में उनकी आदमकद प्रतिमा पर मुख्य अतिथि और पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एवं झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

उन्होंने कहा कि 21 मई को दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि है। पूरे झारखंड में उन्हें याद किया जा रहा है। झामुमो के तमाम कार्यकर्ताओं में दुर्गा सोरेन जी बसते हैं। हम सभी कार्यकर्ता उनके दिखाये हुए रास्ते पर ही चल कर झारखंड के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पा रहे हैं। उनकी कीर्ति को झारखंड युगों- युगों तक याद करता रहेगा।

मौके पर झामुमो राँची जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, केंद्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, बीरू तिर्की, जनक नायक, बीरू साहू, कलाम आजाद, संगठन सचिव आदिल इमाम, रामशरण विश्वकर्मा, मंटू लाला, शांति तिर्की, अनिमा, रमेश साहू, गोपाल पांडेय, साहिल यादव, सुनीता लिंडा, परवेज आलम गुड्डू, विलियम रिचर्ड लकरा, सीमा लकड़ा, किशोर कुजूर, राजा, दिलबर सुरीन आदि शामिल हुए।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version