गांडेय/ गिरिडीह। सभा में गांडेय विस उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा यह चुनाव केंद्र की बीजेपी सरकार और देश की जनता के बीच है। जनता के हक-अधिकार, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। कल्पना ने कहा भाजपा देश के आम-अवाम के मुद्दों पर बात नहीं कर बेकार के मुद्दो में जनता को उलझाने का काम कर रही है। जनता और जनता के सपनों से जुड़े मुद्दों की बात इंडिया गठबंधन के लोग कर रहे हैं और आपके सपनो को साकार करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा के 20 साल पर हेमंत सरकार के चार साल का कार्यकाल भारी है। भाजपा ने राशन कार्ड, आवास योजना काटने का काम किया, तो हेमंत सरकार ने लोगों को राशन और घर देने का काम किया। मनरेगा के पैसे को केंद्र ने रोका, मगर हेमंत सरकार ने अलग-अलग योजनाएं किसानों के लिए संचालित की. कहा हेमंत सरकार के चार साल के कार्यकाल में झारखंड में विकास की एक लकीर खींचने का काम किया है। उन्होंने भाजपा के तानाशाही के खिलाफ लोगों को विकास के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version