गांडेय/ गिरिडीह। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने कहा देश में भाजपा की तानाशाही के खिलाफ इंडिया गठबंधन एकजुट है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी। सीएम ने कहा गांडेय विस उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सोच बेरोजगारों को नौकरी, असहाय को मदद करना है। हमारी सरकार में कोई बेघर नहीं रहेगा, हर गरीब को अबुआ आवास दिया जायेगा। गरीब बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version