Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»टी20 विश्व कप : भारतीय टीम से जुड़े हार्दिक पांड्या
    स्पोर्ट्स

    टी20 विश्व कप : भारतीय टीम से जुड़े हार्दिक पांड्या

    adminBy adminMay 29, 2024Updated:May 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले आईसीसी टी 20 विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले से पहले न्यूयॉर्क में टीम इंडिया में शामिल हो गए।

    आईसीसी टी-20 विश्व कप 1 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। मेन इन ब्लू 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ अपना एकमात्र अभ्यास मैच भी खेलेगा।

    बुधवार को इंस्टाग्राम पर पांड्या ने घोषणा की कि वह “राष्ट्रीय कर्तव्य पर हैं” और टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।

    हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के खराब अभियान के बाद टीम में आ रहे हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) और पांड्या के लिए मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन भूलने लायक रहा है। वर्ष 2022 में डेब्यू सीजन में गुजरात टाइटन्स (जीटी) को खिताब दिलाने वाले पांड्या टीम के साथ दो साल के कार्यकाल के बाद मुंबई लौटे।

    मुंबई टीम को पांच बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा की जगह लेने से हार्दिक और फ्रैंचाइज़ी की सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई। पांड्या को उनके मैचों के दौरान पूरे भारत के स्टेडियमों में हूटिंग का सामना करना पड़ा और टीम चार जीत, 10 हार और आठ अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही। 2015-21 तक फ्रैंचाइज़ी की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले पांड्या मैच जिताने वाला प्रदर्शन नहीं कर सके।

    14 मैचों में पांड्या ने 18.00 की औसत और 143.04 की स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रहा। उन्होंने 35.18 की खराब औसत और 10.75 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट भी लिए।

    भारत अपना टी-20 विश्व कप अभियान 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क के नवनिर्मित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू करेगा। इस बीच, भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे प्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर मुकाबला 9 जून को होगा। इसके बाद वे टूर्नामेंट के सह-मेजबान यूएसए (12 जून) और कनाडा (15 जून) के साथ अपने ग्रुप ए मैच खेलेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज झारखंड और पश्चिम बंगाल में
    Next Article राजकोट गेम जोन अग्निकांड में 25 लोगों के डीएनए मैच, परिजनों को सौंपे गए शव
    admin

    Related Posts

    हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

    November 3, 2025

    एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल

    October 21, 2025

    महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली

    October 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version