रांची। रांची में लोकसभा से ठीक पहले सेकड़ों मुसलमानों ने भाजपा का दामन थामा। मंगलवार को अरगोड़ा स्थित संजय सेठ के कार्यालय में सैकड़ों मुस्लिम सहित अन्य समुदायों के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम वरुण साहू के नेतृत्व में किया गया। मोहम्मद अनवर का स्वागत रांची के विधायक सीपी सिंह ने पट्टा पहना कर किया। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय भी मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम के संचालन जोनी वर्कर, और मो. रब्बानी, कर रहे थे। मोहम्मद अनवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश दिन-प्रतिदिन प्रगति के पथ पर है। देश में सभी समुदायों को एक समान देखते, उनकी हर योजना सभी के लिए बराबर है। उन्होंने कहा कि सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व का परचम लहरा रहे हैं। मौके पर राजा अंसारी, एस्टीया खान, रफीक अंसारी, अब्दुल खान, सेराज खान, शमीम अंसारी, खलील खान, साकिब अंसारी, रुस्तम अंसारी,चेतन साहू,कुमार साहू, रविंद्र जायसवाल, पारस, नीमूल, कामाख्या, अजय, अविनाश, संजय सहित अन्य शामिल थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



