रांची। झारखंड अलग राज्य चिन्हित आंदोलनकारी कल्याण समिति ने झारखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव में इंड गठबंधन के उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने की घोषणा शनिवार को रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने कहा कि एक लाख 25000 झारखंड आंदोलनकारियों ने आवेदन जमा किया है। जिसमें से 25000 आंदोलनकारी को चिन्हित किया गया है और उसमें 9000 आंदोलनकारियों को पेंशन भी मिलने लगा है। भाजपा ने झारखंड अलग राज्य या देश के लिए कभी कोई आंदोलन नहीं किया, जबकि झामुमो धर्म और जाति की राजनीति नहीं करता।

वह शुरू से ही यहां के आदिवासी मूलवासी निवासियों के लिए जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ती रही है। यहां के आदिवासियों को तो सरना कोड मिलना ही चाहिए। समिति के सदस्य सक्रिय रूप से इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य में चुनाव प्रचार प्रसार करेंगे।

उन्होंने कहा कि रांची की उम्मीदवार यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की सुपुत्री हैं और एक शिक्षित उम्मीदवार हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा जोबा मांझी, मथुरा प्रसाद महतो और नलिन सोरेन भी आंदोलनकारी रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version