Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में लोकतंत्र के नाम पर लूट तंत्र की सरकार चल रही है : संजय सेठ
    Jharkhand Top News

    झारखंड में लोकतंत्र के नाम पर लूट तंत्र की सरकार चल रही है : संजय सेठ

    adminBy adminMay 6, 2024Updated:May 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -झारखंड की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त
    रांची। सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज जिस प्रकार इंडी गठबंधन के सरकार के एक मंत्री के आप्त सचिव के घर से जिस तरह रुपये बरामद हुए हैं, यह झारखंड को फिर से शर्मसार किया है। झारखंड के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री जमीन घोटाले में जेल में है। उनके अधिकारी मनी लांड्रिंग के केस में जेल में हैं। मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव के यहां 30 करोड़ से अधिक नकदी बरामद होती है।

    श्री सेठ ने कहा कि झारखंड इकलौता राज्य है, जहां भ्रष्टाचार की सालगिरह मनायी जाती है। 2 साल पहले आज ही के दिन देश ने भ्रष्टाचार की पूजा देखी थी, आज देश भ्रष्टाचार का आलम देख रहा है। झारखंड में लूट तंत्र की सरकार चल रही है। झारखंड की सरकार ने यहां की गरीब जनता की जमीन लूटी, उनका हक छीना। सेना की जमीन लूटी। खनिज संपदा को लूटा, और तो और यहां के बालू तक को लूट कर अपनी तिजोरी भर ली। वहीं एक ओर नरेंद्र मोदी गरीब के मसीहा हैं, जिन्होंने अभी तक 25 करोड़ लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया।

    इसलिए झारखंड को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायें। झारखंड में लोकतंत्र के नाम पर लूट तंत्र चल रहा है। सांसद सेठ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच हो और मंत्री आलमगीर आलम को अविलंब गिरफ्तार किया जाये। इस लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में झारखंड की जनता इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। जिन्होंने झारखंड को पूरे देश में बदनाम करने का काम किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामटहल चौधरी की हुई घर वापसी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने पार्टी में कराया शामिल
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट में जेएनएसी में अवैध निर्माण को लेकर दाखिल याचिका पर हुई सुनवाई
    admin

      Related Posts

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025

      सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      • गाजा में 13 मई को सिलसिलेवार एयरस्ट्राइक में मारा गया हमास नेता मुहम्मद सिनवार: आईडीएफ
      • सर्राफा बाजार : सोने के भाव में मामूली तेजी, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
      • बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version