Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आईएनडीआई गठबंधन घोटालेबाजों का गठजोड़, आधे नेता जेल में तो आधे बेल पर : जेपी नड्डा
    देश

    आईएनडीआई गठबंधन घोटालेबाजों का गठजोड़, आधे नेता जेल में तो आधे बेल पर : जेपी नड्डा

    adminBy adminMay 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को जहानाबाद में एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में देश में बहुत तरह के सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं, जिसे आप सब भी महसूस कर रहे हैं।

    नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले जाति, धर्म, तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति होती थी। आज मोदी के नेतृत्व में विकासवाद और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति हो रही है। मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र दिया है। उन्होंने आईएनडीआई गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि आईएनडीआई गठबंधन के आधे नेता जेल में और बाकी बचे नेता बेल पर हैं। बिहार में लालू यादव ने चारा घोटाला किया। नौकरी के बदले जमीन घोटाला किया। बंगाल में टीएमसी मंत्री के घर से कैश बरामद हुआ। शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ। बचे केजरीवाल तो उन्होंने शराब और दवा घोटाला कर बैठा।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में सरकार के मंत्री के पीएस के नौकर के घर से रुपये बरामद हुए। कांग्रेस ने चावल, चीनी, कोयला ओैर अगस्ता वेस्ट लैंड घोटाला के साथ टू जी तथा थ्री जी घोटाला किया। आईएनडीआई गठबंधन घोटालेबाजों का गठजोड़ है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू यादव, संजय सिंह, पी चिंदम्बर और उनके बेटे बेल पर हैं जबकि आम आदमी पार्टी और टीएमसी के नेता जेल में हैं।

    जेपी नड्डा ने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन में परिवारवादियों का जमावड़ा है। ये सब दलितों और आदिवासियों का आरक्षण हटाकर मुस्लिमों को आरक्षण दिलाने की मंशा रखते हैं लेकिन संविधान के अनुसार धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं मिल सकता। आरक्षण तो सामाजिक समानता के आधार में मिलता है। जब तक मोदी की सरकार है आईएनडीआई गठबंधन के मंसूबे कभी पूरे नहीं हो सकते। क्योंकि, मोदी के रहते आरक्षण कभी खत्म नहीं हो सकता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 27 मईः रूस में मनेगा सेंट पीटर्सबर्ग का स्थापना दिवस
    Next Article बरियातू के गार्ड की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
    admin

      Related Posts

      सीएम याेगी ने लखनऊ में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2025’ का किया शुभारंभ

      July 4, 2025

      कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

      July 4, 2025

      भारी रोष में तृणमूल छोड़कर 50 परिवार माकपा में शामिल

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में गिरावट का रुख
      • सीएम याेगी ने लखनऊ में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2025’ का किया शुभारंभ
      • कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज
      • भारी रोष में तृणमूल छोड़कर 50 परिवार माकपा में शामिल
      • शांतनु सेन ने मेडिकल काउंसिल के फैसले को दी हाई कोर्ट में चुनौती, कहा –चुप नहीं बैठूंगा, कानूनी लड़ाई लड़ूंगा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version