-तीन लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर मतदान खत्म
-गांडेय विधानसभा में 68.26 प्रतिशत मतदान
आजाद सिपाही संवाददाता
हजारीबाग/कोडरमा/चतरा। लोकसभा के लिए झारखंड में दूसरे चरण की तीन सीटों पर मतदान सोमवार को खत्म हो गया। प्रदेश में 61.90 फीसदी वोटिंग हुई। हजारीबाग में सबसे ज्यादा 64.32 फीसदी, कोडरमा में 61.86 और चतरा में 62.96 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 68.26 फीसदी मतदान हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

आम से लेकर खास तक ने डाले वोट:
तीनों लोकसभा सीटों पर मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। सुबह से शाम तक लोग मतदान करने के लिए आते रहे। कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखीं। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। आम लोगों के साथ-साथ प्रत्याशियों और खास लोगों ने भी वोट डाले। चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण ने सुबह अपने परिवार के साथ वोट डाला। वहीं, कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने भी मतदान किया। माले विधायक और कोडरमा से प्रत्याशी विनोद सिंह अपनी पत्नी के सात वोट डालने पहुंचे। हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने पैतृक गांव कारी के आबुकातू पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग किया।

54 प्रत्याशियों के भाग्य इवीएम में कैद:
तीन सीटों पर कुल 54 प्रत्याशी मैदान में थे। इनका भाग्य अब इवीएम में कैद हो चुका है। तीनों सीटें हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच माना जा रहा है। कोडरमा से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी और माले के विनोद सिंह प्रत्याशी हैं। हजारीबाग से भाजपा के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जेपी पटेल प्रत्याशी हैं। वहीं, चतरा से भाजपा के कालीचरण सिंह और कांग्रेस के केएन त्रिपाठी प्रत्याशी हैं।

गांडेय उपचुनाव के लिए भी दिखा उत्साह:
लोकसभा के साथ-साथ गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव भी हो रहा है। लोगों में विधानसभा के लिए वोट डालने को लेकर उत्साह दिखा। यहां से झामुमो की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन प्रत्याशी हैं। वहीं, भाजपा की तरफ से दिलीप कुमार वर्मा प्रत्याशी हैं।

वहीं देश की बात करें तो शाम 5 बजे तक 57% मतदान हुये। बंगाल में सबसे ज्यादा 73.00% वोट पड़े।
उत्तर प्रदेश 55.80%
ओडिशा 60.55%
जम्मू कश्मीर 54.21%
झारखंड 61.90%
बिहार 52.35%
महाराष्ट्र 48.66%
लद्दाख 67.15$

3 बजे तक किस सीट पर कितना फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में देश में दोपहर 3 बजे तक 47.53% मतदान हुआ। वहीं बंगाल में 62.72%, उत्तर प्रदेश में 47.55% और लद्दाख में 61.26% मतदाताओं ने वोट डाले। झारखंड की बात करें तो दोपहर 3 बजे तक तीन लोकसभा सीट पर अनुमानित 53.90 फीसदी मतदान हुआ है।

चतरा लोकसभा सीट – 54.74%

  • चतरा – 54.53%
  • लातेहार – 56.84%
  • मनिका – 54.72%
  • पांकी – 51.24%
  • सिमरिया – 56.30%

कोडरमा लोकसभा सीट  – 54.19%

  • बगोदर – 56.81%
  • बरकट्ठा – 52.31%
  • धनवार – 53.36%
  • गांडेय – 53.82%
  • जमुआ – 52.89%
  • कोडरमा – 55.67%

हजारीबाग लोकसभा सीट- 52.82%

  • बरही – 53.00%
  • बड़कागांव – 53.21%
  • हजारीबाग – 52.10%
  • मांडू – 52.67%
  • रामगढ़ – 53.29%

1 बजे तक किस सीट पर कितना फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में देश में दोपहर 1 बजे तक 36.73% मतदान हुआ। वहीं बंगाल में 48.41% उत्तर प्रदेश में 39.55% और लद्दाख में 52.02% मतदाताओं ने वोट डाले। झारखंड की बात करें तो दोपहर 1 बजे तक तीन लोकसभा सीट पर अनुमानित 41.89% मतदान हुआ है।

चतरा लोकसभा सीट –  42.76%

  • चतरा – 43.06%
  • लातेहार – 44.20%
  • मणिका – 42.57%
  • पांकी – 39.90%
  • सिमरिया – 43.85%

कोडरमा लोकसभा सीट – 42.73%

  • बगोदर – 44.84%
  • बरकट्ठा – 40.25%
  • धनवार – 42.50%
  • गांडेय – 40.38%
  • जमुआ – 42.41%
  • कोडरमा – 45.44%

हजारीबाग लोकसभा सीट – 40.16%

  • बरही – 41.50%
  • बड़कागांव – 40.72%
  • हजारीबाग – 37.15%
  • मांडू – 39.61%
  • रामगढ़ – 42.63%

11 बजे तक किस सीट पर कितना फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में देश में सुबह 11 बजे तक 23.66% मतदान हुआ। वहीं बंगाल में 32.70% उत्तर प्रदेश में 27.26% और लद्दाख में 27.87% मतदाता वोट डाले। झारखंड की बात करें तो सुबह 11 बजे तक तीन लोकसभा सीट पर अनुमानित 26.18% मतदान हुआ है।

चतरा लोकसभा सीट – 26.01%

  • चतरा – 26.07%
  • लातेहार – 27.62%
  • मणिका – 22.95%
  • पांकी – 25.69%
  • सिमरिया – 27.03%

कोडरमा लोकसभा सीट – 26.95%

  • बगोदर – 28.59%
  • बरकट्ठा – 25.56%
  • धनवार – 26.49%
  • गांडेय – 24.02%
  • जमुआ – 27.26%
  • कोडरमा – 29.17%

हजारीबाग लोकसभा सीट –  25.45%

  • बरही – 25.20%
  • बड़कागांव – 26.53%
  • हजारीबाग – 22.77%
  • मांडू – 25.37%
  • रामगढ़ – 27.87%

9 बजे तक किस सीट पर कितना फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में देश में सुबह 9 बजे तक 10.28% मतदान हुआ था. वहीं बंगाल में 15.35% और  उत्तर प्रदेश में 12.89% मतदाता वोट डाले थे. झारखंड की बात करें तो सुबह 9 बजे तक तीन लोकसभा सीट पर अनुमानित 11.68% मतदान हुआ था।

चतरा लोकसभा सीट – 11.43%

  • चतरा – 11.96%
  • लातेहार – 11.93%
  • मणिका – 10.84%
  • पांकी – 9.28%
  • सिमरिया – 12.66%

कोडरमा लोकसभा सीट – 11.56%

  • बगोदर – 12.38%
  • बरकट्ठा – 11.55%
  • धनवार – 10.90%
  • गांडेय – 10.37%
  • जमुआ – 11.25%
  • कोडरमा – 12.56%

हजारीबाग लोकसभा – 12.04%

  • बरही – 12.40%
  • बड़कागांव – 11.48%
  • हजारीबाग – 11.00%
  • मांडू – 12.23%
  • रामगढ़ – 13.37%

मॉक पोल के दौरान बदले गये VVPAT, बैलेट और कंट्रोल यूनिट

मॉक पोल के दौरान तीन लोकसभा क्षेत्र में 34 बैलेट यूनिट, 52 कंट्रोल यूनिट और 41 VVPAT बदले गये हैं।  इस बात की जानकारी झारखंड उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने दी।

चतरा :  13 बैलेट यूनिट, 18 कंट्रोल यूनिट, 15 VVPAT

कोडरमा :  7 बैलेट यूनिट, 15 कंट्रोल यूनिट, 11 VVPAT

हजारीबाग : 14 बैलेट यूनिट, 19 कंट्रोल यूनिट, 15 VVPAT

तीन लोस सीटों पर मतदान के लिए बनाये गये हैं 6705 केंद्र

चतरा, हजारीबाग और कोडरमा तीन लोकसभा सीटों पर मतदान के लिए 6705 केंद्र बनाये गये हैं। इनमें 575 शहरी और 6130 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इस बार सभी बूथ को मॉडल बूथ की तरह बनाया गया है। इनमें 36 बूथों को यूनिक बूथ बनाया गया है। जहां जिला प्रशासन अपने क्षेत्र की थीम पर कलाकारी बनायेंगे। इसमें से 73 पोलिंग स्टेशन को महिलाएं संचालित कर रही हैं। साथ ही 13 पोलिंग बूथ पर पीडब्ल्यूडी कर्मी तैनात हैं। चुनाव आयोग सभी मतदान केद्रों से वेब कास्टिंग के जरिये मतदान पर नजर रख रहा है। इसके लिए 6705 4डी कैमरे लगाये गये हैं।

तीन लोकसभा सीटों पर 54 प्रत्याशी मैदान में

इन तीनों सीटों में राज्य के 7 जिले और 16 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन तीन लोकसभा सीटों पर 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। चतरा से 22, हजारीबाग से 17 और कोडरमा से 15 प्रत्याशी हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे चरण में झारखंड के 58 लाख 23 हजार 721 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिसमें 29 लाख 93 हजार 581 पुरुष और 28 लाख 30 हजार 085 महिला मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता कोडरमा में 22 लाख 05 हजार 358 हैं। वहीं चतरा में 16 लाख 89 हजार 926 और हजारीबाग में 19 लाख 39 हजार 374 मतदाता हैं।

झारखंड के दूसरे लोकसभा चुनाव की डिटेल 

  • कुल लोकसभा – 3
  • कुल मतदाता – 58,23,721
  • पुरुष मतदाता – 29,93,581
  • महिला मतदाता – 28,30,085
  • फर्स्ट टाइम वोटर – 2,24,666
  • 100+ वोटर – 844
  • पोलिंग स्टेशन – 6705
  • बैलेट यूनिट – 9945
  • कंट्रोल यूनिट – 8046
  • वीवी पैट – 8717
  • वेबकास्टिंग – 6705

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहरा में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने डाला वोट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पैतृक गांव कोदईबांक में किया मतदान

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने किया मतदान

चतरा में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने किया मतदान

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने चितरपुर के बूथ संख्या 196 में अपना मतदान किया।

हजारीबाग लोकसभा के बुथ नंबर 458 में सौ वर्षीय महाबीर महतो किया अपने मताधिकार का प्रयोग।।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version