-शिबू सोरेन की बड़ी बेटी अंजनी सोरेन लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगी
रांची। झामुमो ओड़िशा विधानसभा चुनाव भी लड़ेगा। पार्टी ने पांच विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। जारी सूची के अनुसार शिबू सोरेन की बड़ी बेटी अंजनी सोरेन लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगी। वह मयूरभंज लोकसभा से पहले ही प्रत्याशी घोषित की जा चुकी हैं। अब उन्हें सरसकना विधानसभा से भी प्रत्याशी बनाया गया है।
ओड़िशा की इन विधानसभा सीटों पर झामुमो लड़ेगा चुनाव
सरसकना- अंजनी सोरेन, रायरंगपुर-सुनराम टुडू, बंगरीपोशी-विष्णु सिंह, भोरदा-कृष्णा चंद्र दास और उदला-चक्रधर सिंह।