Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झामुमो प्रत्याशी समीर महंती ने किया नामांकन
    झारखंड

    झामुमो प्रत्याशी समीर महंती ने किया नामांकन

    adminBy adminMay 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए झामुमो के प्रत्याशी समीर महंती ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया है। इसके पूर्व उन्होंने अपने आवास में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही साकची के बोधि मंदिर मैदान में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य रुप से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक रामदास सोरेन, संजीव सरदार, झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य समेत भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

    जुमलेबाजी की सरकार है मोदी सरकार : चंपाई सोरेन
    वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि देश में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इंडिया गठबंधन मजबूत है और हम पूरी मजबूती से लोकसभा चुनाव में लड़ने जा रहे हैं। देश में किसी की लहर नहीं चल रही है। वहीं पीएम मोदी के चाईबासा दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल है कोई कहीं भी आ जा सकता है। हमारे गठबंधन और प्रत्याशी पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। भाजपा की सरकार जुमलेबाजी की सरकार है। इस बार महागठबंधन झारखंड के पूरे 14 सीटों पर कब्जा जमा रही है।

    बंगाली हूं, किसी से डरने वाला नहीं : सुप्रियो
    इधर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने समीर महंती की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश जुमलों की सरकार से त्रस्त हो चुकी है। प्रधानमंत्री के पास आज कोई मुद्दा नहीं है, जिसे वे जनता के बीच रख सकें। अब वे अपनी चुनावी सभाओं में पाकिस्तान का जिक्र कर रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े बलात्कारी के साथ मंच साझा कर रहे हैं। भाजपा महिलाओं की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से विफल साबित रही है। दस साल के कार्यकाल में मोदी सरकार के पास उपलब्धियां गिनाने का कोई मुद्दा नहीं है। यही मोदी सरकार की विफलता है। जमशेदपुर की जनता इस बार मन बना चुकी है। समीर मोहंती को जीत से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने बताया कि समीर के नामांकन में काफी संख्या में जुटे गांव से लेकर शहर तक की जनता गवाह है कि जमशेदपुर में बदलाव होने जा रहा है। वहीं ईडी के रडार पर आने के सवाल पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाली हूं, किसी से डरने वाला नहीं हूं। मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगाण्डेय विस सीट पर उप चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन बैठा ने किया नामांकन
    Next Article हाथ को साफ करना है और कमल को चुनना है : कोचे मुंडा
    admin

      Related Posts

      झारखंड के मुख्यमंत्री से दशहरा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, किया आमंत्रित

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज ने 75 साल किया संघर्ष, अब चाहिए परिणाम : सीपी चौधरी

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन शुरू, कई जगह रेलवे ट्रैक जाम

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version