रांची। ज्योति संगम श्री दुर्गा मंदिर अपर बाजार का 20वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 9 बजे से मंदिर में विशेष पूजा की गयी। दोपहर एक बजे से मारवाड़ी उच्च विद्यालय में महाभंडरा का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 10 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम सात बजे से ज्योति संगम चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समक्ष बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर मां दुर्गा की महाआरती की गयी। इसके बाद छप्पन भोग, हलवा का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में चंद्रभान खत्री, अंकित गुप्ता, दीपक कुमार पंकज, अविनाश कुमार, राजकुमार गुप्ता, मनोज बक्सरिया, हेमंत पोद्दार, अजय बाथवाल, रवींद्र सैनी, श्याम नारायण दयाल, अमर मोदी, प्रमोद लोहिया, गौतम वर्मा, प्रखर लोहिया, अमित व्यास, राजेश मक्कड़, शिव गुप्ता, अशोक गुप्ता, वेद प्रकाश सिंह आदि का योगदान रहा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version