Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार की राजधानी पटना में हर्ष राज हत्याकांड के विरोध में छात्रों का बवाल, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
    राज्य

    बिहार की राजधानी पटना में हर्ष राज हत्याकांड के विरोध में छात्रों का बवाल, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

    adminBy adminMay 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -तेजस्वी ने लॉ एंड ऑडर पर उठाया सवाल

    पटना। राज्य की राजधानी पटना में हर्ष राज हत्याकांड से गुस्साए छात्रों ने मंगलवार को भारी बवाल शुरू कर दिया। छात्रों ने कारगिल चौक पर आगजनी कर सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इस बीच पुलिस ने हर्ष राज हत्याकांड के मुख्य आरोपित गिरफ्तार कर लिया है।

    बेखौफ बदमाशों ने बीते सोमवार को बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हर्ष परीक्षा देकर कॉलेज से निकल रहा था, तभी बदमाशों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े कॉलेज कैंपस में पीट-पीटकर छात्र की हत्या के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया है।

    पुलिस ने हर्ष राज की हत्या के मुख्य आरोपित चंदन यादव को पटना के बिहटा स्थित अमहरा से गिरफ्तार लिया गया है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम चार जिलों में छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार चंदन यादव पटना कॉलेज में बीए फाइनल इयर का छात्र है और जैक्सन हॉस्टल में रहता है।पूछताछ के दौरान चंदन यादव ने पुलिस को बताया है कि मिलर हाई स्कूल में डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान उसका विवाद हुआ था और उसी विवाद में इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

    हर्ष राज ने पिछले साल पटना के मिलर हाई स्कूल में डांडिया नाइट का आयोजन किया था। इस आयोजन में पटना विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में पटेल और जैक्सन हॉस्टल के छात्रों का हर्ष राज के बाउंसर के साथ मारपीट हो गई थी, जिसमें एक छात्र का सिर फट गया था। इसी घटना को लेकर हर्ष की हत्या की साजिश रचने की बात आरोपित ने पुलिस के सामने स्वीकार की है।

    तेजस्वी ने लॉ एंड ऑडर पर उठाया सवाल

    पटना यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में लाठी-डंडे से पीटकर छात्र हर्ष कुमार की हत्या पर तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में कहा कि यह बहुत ही दुखद है। बिहार में जब से एनडीए की सरकार आई है तब से लॉ एंड ऑर्डर बद से बदतर हो गई है। इन लोगों का प्रशासन पर कोई कंट्रोल नहीं रह गया है। एक छात्र को बेरहमी से मार डाला गया। उसके परिवार के प्रति मेरी पूरी संवेदना है।

    तेजस्वी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें जल्द से जल्द सजा भी दिलानी चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जितना ज्यादा अपराध बढ़ता है भाजपा के लोगों को उतना अच्छा लगता है। सृजन घोटाले में क्या हुआ, बालिका गृह कांड में क्या हुआ, इन सबमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। वो तो हम लोगों ने आंदोलन किया तब जाकर कार्रवाई हुई।

    उल्लेखनीय है कि हर्ष राज का सियासी कनेक्शन भी रहा है। हर्ष राज बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के परिवार के काफी करीब था। अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी हर्ष को भाई मानती थी। हर्ष शाम्भवी के लिए समस्तीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान मौजूद रहा था। हर्ष राज पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव भी लड़ना चाहता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू यादव का दावा, देश में चार जून को आईएनडीआई गठबंधन की बनेगी सरकार
    Next Article बिहार की सियासत में चार जून के बाद फिर से होगा बड़ा उलटफेर: तेजस्वी
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version