देश-दुनिया के इतिहास में 19 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है।यह तारीख अन्य बहुत सी घटनाओं की गवाह है। इनमें से एक है-सेंटीग्रेड पैमाना। 1743 में 19 मई को ही ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा का निधन 19 मई को ही हुआ था। कोरोना संक्रमण की बात किए बिना इतिहास का जिक्र अधूरा है। 2020 में 19 मई को देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया और इसके मरने वालों की संख्या भाी लगातार बढ़ती रही और सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 19 मई 2020 को देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 3,163 पर पहुंच चुकी थी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1521: उस्मानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया।

1536: इंग्लैंड के राजा हेनरी (अष्टम) की दूसरी पत्नी और क्वीन एलिजाबेथ (प्रथम) की मां ऐने बोलीन को व्याभिचार का दोष सिद्ध होने पर मौत के घाट उतार दिया गया।

1892: बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।

1936: ब्रिटेन के आविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने रडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर स्थापित की गई।

1950: मिस्र ने स्वेज नहर को इजराइली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की।

1971: भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।

1980: अमेरिका में हेलेना ज्वालामुखी फटने से नौ लोगों की मौत। देश के उत्तर पश्चिमी भाग में सुबह हुई इस घटना के बाद अंधेरा छा गया। घटना में बहुत से लोग लापता भी हुए।

2001: एपल इंक ने अपने पहले दो रिटेल स्टोर खोले। इनमें से एक वर्जीनिया के मैक्लीन और दूसरा कैलिफॉर्निया के ग्लेनडेल में खोला गया।

2008: भारत-चीन के बीच 2008 में नाथू ला से व्यापार दोबारा शुरू हुआ।

जन्म

1913: भारत के पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी।

1934: अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड।

निधन

1904: भारतीय उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा।

1979: हिंदी के शीर्ष साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी।

2008: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version