रांची। संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विजय शंकर नायक ने कहा कि मंत्री आलमगीर आलम नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें, या नहीं तो मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अविलंब मंत्री पद से इन्हे बर्खास्त करें। कहा कि मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल को सस्पेंड करने से काम नहीं चलेगा, जो मास्टरमाइंड है, जिनके इशारे पर यह पैसा वसूली की गयी, उसको सस्पेंड करना जरूरी है।

श्री नायक ने आगे कहा कि आज झारखंड के लूट भ्रष्टाचार के कारण झारखंडी समाज का सिर शर्म से झुकता जा रहा है। झारखंड राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन भ्रष्टाचारी नेताओं के कारण बदनाम और कलंकित हो रहा है। इडी से यह भी मांग की है कि राज्य के पूर्व मंत्री- वर्तमान मंत्रियों और नौकरशाहों की भी चल-अचल संपत्ति की जांच करायी जाये।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version