Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नरेन्द्र मोदी ने दी गारंटी, उनके रहते कोई भी संविधान को हाथ नहीं लगा सकता
    देश

    नरेन्द्र मोदी ने दी गारंटी, उनके रहते कोई भी संविधान को हाथ नहीं लगा सकता

    adminBy adminMay 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चाईबासा (झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंचे। उन्होंने चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस संविधान में बदलाव कर ओबीसी, आदिवासी और पिछड़े का हक छीन लेगी और मुसलमानों को दे देगी। कर्नाटक में रातों-रात एक फतवा निकाला गया, जिसमें ये कहा गया कि कर्नाटक में जितने भी मुसलमान हैं वह सब ओबीसी हैं। इसके बाद उन्हें ओबीसी आरक्षण दे दिया गया और पूरा देश देखता रह गया। उन्होंने कहा कि ये मेरी गारंटी है कि उनके रहते कोई भी संविधान को हाथ भी नहीं लगा सकता।

    मोदी ने कहा कि झारखंड क्रांतिकारियों की धरती है। कांग्रेस ने झारखंड का कभी सम्मान नहीं किया है। कांग्रेस को आदिवासी विरोधी करार देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विरोध किया था। साथ ही कहा कि मेरा झारखंड दिल्ली से कम है क्या। उन्होंने कहा कि आपका यह प्यार और आशीर्वाद ही मोदी की ताकत है। भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है। झारखंड के लोगों की भावनाओं को यदि कोई समझता और सुलझाता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है। उन्होंने कहा कि झारखंड को अटल ने बनाया, भाजपा ने बनाया। कांग्रेस ने झारखंड का घोर विरोध किया। ये भाजपा की ताकत थी, अटल की दूरदृष्टि थी कि झारखंड बना।

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस को मंजूर नहीं था कि यहां के संसाधन आपके काम आएं। पहले वो एक रुपये देते थे तो उसमें से वो 85 पैसे मार लेते थे। आज मैं एक रुपये भेजता हूं तो पूरा 100 पैसा आपके अकाउंट में जाता है। उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ओबीसी और पिछड़ों का हक मुसलमानों को दे देगी और घुसपैठियों के कारण झारखंड बंगाल बन जाएगा।

    कांग्रेस और जेएमएम में लूट की रेस चल रही

    मोदी ने कहा कि झारखंड में बालू समेत प्राकृतिक संसाधनों को लूटा जा रहा है। छुटभैये नेता भी इसे लूटने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासियों की जमीन लूटने के बाद झामुमो और कांग्रेस हमारी देश के सेना की जमीन पर भी आंखें गड़ा कर रखीं हैं। वे लगातार झारखंड में घोटाला कर रहे हैं। कांग्रेस और जेएमएम में लूट की रेस चल रही है। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपये नकदी बरामद हुए। बैंकों से नोट गिनने वाली मशीन लगानी पड़ी।

    घुसपैठियों के कारण आदिवासियों का हक छीना जा रहा

    प्रधानमंत्री ने कहा कि घुसपैठियों के कारण आदिवासियों का हक छीना जा रहा है। ये लोग झारखंड में घुसपैठियों को ठिकाना दे रहे हैं। ये घुसपैठिए आदिवासी भाई बहनों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। संथाल में घुसपैठ के कारण आदिवासियों की जनसंख्या घट रही है। यही खेल बंगाल में खेला था। आदिवासी इलाके में लोग घुसपैठियों से जूझ रहे हैं। यही हाल झारखंड का बनाना चाहते हैं। साथ ही कहा कि घुसपैठियों की संख्या बढ़ेगी तो झारखंड के आदिवासियों की हक भी उन्हें दे दिया जाएगा।

    मोदी ने झारखंड की धरती से कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता यह लिखकर दें कि वो एसटी-एससी, ओबीसी का आरक्षण काटकर धर्म के आधार पर मुस्लिमों को नहीं देंगे। कांग्रेस का कोई नेता यह बात लिखकर देने को तैयार नहीं है। क्या हम बाबा साहेब द्वारा मिले अधिकार को छीनने देंगे। मोदी आपके लिए लड़ने और मरने को भी तैयार है।

    झारखंड की भूमि से आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की

    प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बाबा साहब की जयंती के दिन आयुष्मान भारत योजना झारखंड की धरती से लांच की। दुमका की धरती से मुद्रा योजना की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि आज गरीबों को पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। मुद्रा योजना की शुरुआत हमने झारखंड के दुमका से की। इसी तरह मोदी की गारंटी की गाड़ी भी हमने झारखंड के खूंटी से शुरू की। इसलिए तो मैं कहता हूं, झारखंड और भाजपा का दिल का नाता है। अब 13 मई को जनता का वोट झारखंड के विकास और सुरक्षा की गारंटी बनने वाला है।

    कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सिंहभूम प्रत्याशी गीता कोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारतीय राजनीति को बदल दिया : नड्डा
    Next Article उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 19 लाख के पार, बना नया रिकॉर्ड
    admin

      Related Posts

      फेसबुक पर कारोबारी व ठेकेदार बनकर युवती से हड़पे 10 लाख रुपये, गिरफ्तार

      May 17, 2026

      सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

      May 16, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड में भव्य स्वागत

      May 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग के आकाश जैन बने NTA के जॉइंट डायरेक्टर, NEET पेपर लीक के बीच मिली अहम जिम्मेदारी
      • फेसबुक पर कारोबारी व ठेकेदार बनकर युवती से हड़पे 10 लाख रुपये, गिरफ्तार
      • क्रिकेटर ईशान किशन अब बनेंगे एमएस धोनी के पड़ोसी, रांची में बनेगा 11 मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स
      • सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
      • प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड में भव्य स्वागत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version