Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 19 लाख के पार, बना नया रिकॉर्ड
    देश

    उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 19 लाख के पार, बना नया रिकॉर्ड

    adminBy adminMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – चारों धाम में यात्रा प्रबंधन के लिए चलेगा टोकन सिस्टम

    देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में अब केवल सात दिन बचे हैं। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी श्रद्धालु चारधाम यात्रा नहीं कर पाएगा। ऐसे में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। शासन-प्रशासन ने चारधाम यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

    चारधाम यात्रा के लिए गत 15 अप्रैल से शुरू पंजीकरण शुक्रवार को 19 लाख के पार पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में नया रिकॉर्ड है। वैसे भी इस बार पर्यटन विभाग और सरकार ने चारधाम यात्रा में नए रिकॉर्ड कायम होने की उम्मीद जताई है। पिछली बार 56 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की थी।

    चारधाम में संख्या निर्धारित करने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं

    इस बार चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से ही शुरू हो गया था। श्रीकेदारनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 10 मई को और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुल रहे हैं। शुक्रवार शाम तक कुल 1925617 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। यमुनोत्री के लिए 306587, गंगोत्री के लिए 347061, श्रीकेदारनाथ धाम के लिए 668356, श्रीबद्रीनाथ धाम के लिए 567903 तो हेमकुंड साहिब के लिए 35710 यात्री पंजीकरण कराए हैं। तीर्थयात्रियों के उत्साह को देखते हुए शासन-प्रशासन में खुशी की लहर है।

    शुरुआती 15 दिन तक कोई भी वीवीआईपी चारधाम यात्रा के लिए न भेजें राज्य

    उत्तराखंड सरकार की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी चारधाम यात्रा की तैयारियां का जायजा लिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सभी राज्यों को कहा गया है कि वे शुरुआती 15 दिन तक कोई भी वीवीआईपी चारधाम यात्रा के लिए न भेजें। उन्होंने कहा कि अभी चारधाम में संख्या निर्धारित करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। फिलहाल चारों धाम में यात्रा प्रबंधन के लिए टोकन सिस्टम चलेगा।

    ऐसे करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन

    चारधाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट, एप, टोल फ्री नंबर और वाट्सएप के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं। पिछली बार की तरह इस बार किसी भी धाम के लिए यात्रियों की संख्या सीमित करने का प्रावधान नहीं रखा गया है। श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट के माध्यम से करा सकते हैं। तीर्थयात्री व्हाट्सएप नंबर 91-8394833833 के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही टोल फ्री नंबर 0135 1364 से भी पंजीकरण करा सकते हैं।

    गलत जानकारी देने पर रद्द हो जाएगा पंजीकरण

    तीर्थयात्री touristcareuttarakhand एप से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। लैंडलाइन नंबरों 0135-1364, 0135-2559898, 0135-2552627 से भी श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। [email protected] पर मेल भेजकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। अगर श्रद्धालु पंजीकरण के दौरान गलत जानकारी देते हैं तो उनका पंजीकरण रद्द हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनरेन्द्र मोदी ने दी गारंटी, उनके रहते कोई भी संविधान को हाथ नहीं लगा सकता
    Next Article भाजपा और झारखंड का दिल का नाता है: मोदी
    admin

      Related Posts

      आजादी के समय यूपी की अर्थव्यवस्था देश में सबसे बड़ी थी : योगी आदित्यनाथ

      September 7, 2025

      ट्रम्प टैरिफ से उभरी चुनौतियों पर देशहित में केंद्र सरकार उठाए ठोस कदम: मायावती

      September 7, 2025

      चंद्र ग्रहण के चलते राममंदिर सहित नगर के सभी मठ-मंदिरों के कपाट बंद

      September 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रिम्स में टूटने लगी मरीजों की आस, 30 से अधिक वेंटिलेटर खराब
      • वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की नेत्रदान की घोषणा, कहा- मेरी आंखें किसी औऱ की रौशनी बनें
      • दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सुब्रायन का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया
      • सत्तारूढ़ दल नेपाली कांग्रेस की मांग- सोशल मीडिया प्लेटफार्म बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार
      • आजादी के समय यूपी की अर्थव्यवस्था देश में सबसे बड़ी थी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version