हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में उनकी पत्नी निशा जायसवाल प्रचार कर रही हैं। शुक्रवार को भी निशा जायसवाल अपनी ननंद और देवरानी ट्विंकल जायसवाल के साथ मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड के कई इलाकों का भ्रमण किया। उनलोगों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाताओं को भाजपा के प्रति जागरुक करते हुए कमल फूल के निशान पर ही मतदान करने की अपील की।
निशा जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में चल रही महिलाएं अनोखे तरीके से मतदाताओं को जागरूक भी कर रही हैं, ताकि मतदान का प्रतिशत भी बढ़ाया जा सके। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों संग निशा जायसवाल ने विष्णुगढ़ स्थित अखाड़ा चौक, कशेरा मुहल्ला, बनासो चौक, कुसुम्भा और भूताही मुरगाओ में नुक्कड़ नाटक कराया और आसपास के मतादाताओं से संपर्क साधा ।