Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव के आगामी चरण की बेहतर तैयारी करें पदाधिकारी : रवि कुमार
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव के आगामी चरण की बेहतर तैयारी करें पदाधिकारी : रवि कुमार

    adminBy adminMay 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों से कहा कि लोकसभा चुनाव के आगामी चरण की बेहतर तैयारी करें। हरेक मतदाता तक वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण कराते हुए शहरी निकाय के मतदान केन्द्रों पर अच्छे मतदान के लिए नगर निकाय के पदाधिकारियों को मतदान केन्द्रों के साथ टैग करें और मतदाताओं के परिवारजनों को क्लब करें। साथ ही बीएलओ तथा सुपरवाइजर भी घर-घर जाएं और मतदाताओं के बीच वितरण किए जा रहे वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप की मॉनिटरिंग करें।

    रवि कुमार ने कहा कि मतदान केन्द्र जागरुकता समूह के साथ छोटी-छोटी मीटिंग कर उन्हें सक्रिय करें। शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने की पहल संबधी कार्य में गति लाएं। बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए पूरी मेहनत करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकाय के पदाधिकारियों के साथ झारखंड में लोकसभा चुनाव के पांचवें, छठे एवं सातवें चरण में होने वाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलावार तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग एवं शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लाने की पूरी योजना तैयार करें और उसे मूर्त रूप दें। मतदान के दिन एवं उसके पूर्व चुनाव जागरुकता के लिए जारी जिंगल्स एवं गानों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। साथ ही माइकिंग के माध्यम से भी जाकरूकता सुनिश्चित करें। माइकिंग के लिए विस्तारित कार्ययोजना तैयार करें, ताकि मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो। उन्होंने कहा कि वन-टू-वन वोटर कनेक्ट के माध्यम से मतदाता तक पहुंचने से वोटिंग प्रतिशत में इजाफा होगा। उन्होंने माइक्रो लेबल पर कार्य करने पर बल दिया। मतदान केन्द्रों पर आने में असमर्थ मतदाताओं के लिए परिवहन की पूरी सुविधा देने, मतदान के दिन रीयल टाइम मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

    बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह एवं डॉ. नेहा अरोड़ा सहित निर्वाचन कार्यालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअगवा करने के बाद नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
    Next Article रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों पर प्रेक्षकों ने जताई संतुष्टि, दिए दिशा-निर्देश
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version