Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»घोर साम्प्रदायिक, घोर जातिवादी और घोर परिवारवादी है विपक्षी गठबंधनः नरेन्द्र मोदी
    देश

    घोर साम्प्रदायिक, घोर जातिवादी और घोर परिवारवादी है विपक्षी गठबंधनः नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminMay 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बुद्ध की धरती श्रावस्ती की एक चुनावी जनसभा में विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए को घोर साम्प्रदायिक, घोर जातिवादी और घोर परिवारवादी बताया। उन्होंने कहा कि ये तीनों कैंसर से भी भयंकर बीमारियां हैं जो देश को तबाह कर सकती हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के लोग जब जनता के बीच जाते हैं तो जनता पूछती है कि 60 साल में क्या किया। ये अपना तुरुप का इक्का निकालते हैं। समाज को बांटो और राज करो। तुष्टीकरण के लिए इंडी गठबंधन (आईएनडीआईए) वाले नई स्कीम लेकर आए हैं। कांग्रेस कहती है कि सम्पत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। मोदी कहते हैं कि सम्पत्ति पर पहला अधिकार गरीबों का है। ये वोट बैंक में बांटना चाहते हैं। दूसरी स्कीम में एससी, एसटी, ओबीसी से आरक्षण छीन कर मुस्लिमों में बांट देना है। पूरे देश में वोट जिहाद करने वालों को आरक्षण छीन कर देना चाहते हैं लेकिन मैं कहता हूं कि जबतक जिंदा हूं, गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता।

    जनसभा में उमड़ी भीड़ से गदगद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपका यह उत्साह देखकर लगा रहा है कि सपा-कांग्रेस का इंडी गठबंधन पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। कल मैंने एक वीडियो देखा। उसमें लोग भाग-भाग कर मंच पर चढ़ जा रहे हैं। मैने पूछा कि क्या हो रहा है। मुझे बताया गया कि सपा कांग्रेस के लोग भीड़ जुटाने के लिए पैसे देते हैं। आने वालों को पैसे नहीं मिले तो वे भाग-भाग कर मंच पर चढ़ने लगे। साथियों, जिस पार्टी का यह हाल हो, उसका क्या कहना। सपा को गुंडाराज वाली सरकार वापस चाहिए। गुंडों ने जो भूमि कब्जाई थीं, उन पर सरकार गरीबों के लिए घर बना रही है। यूपी में गुंडे गले में तख्ती लटका कर जेल जाना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक दिग्गज नेता जिनका पार्टी पर पूरा-पूरा कंट्रोल है, वह कांग्रेस के शहजादे के कहने पर चलते हैं। मोदी को गाली देते हैं। वह लगातार ट्वीट कर रहे थे कि निवर्तमान नरेन्द्र मोदी…। अब वह निवर्तमान वाला मजाक करना भी छोड़ दिए हैं। मतलब वह भी मान गए हैं कि देश की जनता ने मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बना दिया है। देश के कोने-कोने में मैं गया हूं। हर ओर एक ही नारा, एक ही संकल्प है फिर एक बार मोदी सरकार।

    नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने 60 साल तक कुछ नहीं किया, वे मोदी के कामों को और मोदी को रोकने के लिए एक हो गए हैं। यूपी में दो लड़कों की जोड़ी फिर से लांच हुई है। वही पुराने किरदार, वही पुराने डायलाग हैं। इन लोगों (विपक्ष) के मुंह से कोई नई बात सुनी क्या? देश को लेकर उनका क्या प्लान है, क्या रोडमैप है। दोनों शहजादों ने नहीं बताया है। ये लोग कहते हैं कि मोदी के सारे कामों को पलटने आएंगे। हम नए सिरे से देश को चलाएंगे।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने अपनी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि मोदी ने चार करोड़ लोगों को पक्का घर दिए। 50 करोड़ से ज्यादे जनधन खाते खुलवाए। मोदी ने हर गांव में बिजली पहुंचाई। मोदी घर-घर पानी पहुंचा रहा है। सपा कांग्रेस वाले आपके घर की पानी की टोंटी भी खोलकर ले जाएंगे। इसमें भी उन्हें महारत है। क्या आप लोग इन्हें ऐसा करने देंगे। मोदी ने जो किया वह इंडी गठबंधन के बस की बात नहीं है। क्या-क्या पलटोगे? कहते हैं कि कांग्रेस आई तो कश्मीर में 370 फिर से लगाएगी। आतंकी जेल से छूट जाएंगे। जिन लोगों की सोच ऐसी है, ऐसे इंडी गठबंधन वालो के इरादे देश को कितना तबाह कर देंगे।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आई तो भ्रष्टाचार पर बने कड़े कानून को समाप्त कर भ्रष्टाचारियों को बचाएंगे। सपा में नौकरी देने से लेकर अन्य सुविधाओं में रेट फिक्स था। अब यह सब बंद हो गया है। आप लोग ही बताएं जिसका इतना नुकसान हुआ है, वे मोदी को गालियां देंगे या नहीं। मुझे इनकी गालियां मंजूर हैं। मुझे दें और परिवार को गालियां दें लेकिन सपा, कांग्रेस वाले कान खोलकर सुन लें मोदी को भ्रष्टाचार मंजूर नहीं है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने श्रावस्ती में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान श्रावस्ती से भाजपा के प्रत्याशी साकेत मिश्र और गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार शैलेश कुमार सिंह शैलू के लिए वोट की अपील की। इससे पहले थारू जनजाति की महिलाओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। भेंट स्वरूप बेना (हाथ ते चलाने वाला पंखा) दिया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल में भाजपा को 30 सीटें मिलीं तो होगी ममता सरकार की विदाई : अमित शाह
    Next Article हेमंत सोरेन को साजिश के तहत फंसााया गया: कल्पना
    admin

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई

      May 15, 2025

      पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ

      May 15, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version