Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पुलिस ने लौटाई साइबर ठगी के पीड़ितों के चेहरे की खुशी, वापस कराए 6.73 करोड़
    राज्य

    पुलिस ने लौटाई साइबर ठगी के पीड़ितों के चेहरे की खुशी, वापस कराए 6.73 करोड़

    adminBy adminMay 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ितों को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस ने ठगी के पीड़ित 55 व्यक्तियों के 6.73 करोड़ रुपये वापस कराए। यह धनराशि कोर्ट के आदेश के बाद रिफंड कराए गए।

    एडीसीपी सच्चिदाननद ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस कमिश्नरेट ने विभिन्न साइबर फ्राड की घटनाओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर तत्परता से कार्यवाही की और बैंकों से सम्पर्क कर उन बैंक खातों को फ्रीज कराया। ये घटनाएं जैसे टेलीग्राम टास्क फ्राड, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, फेडेक्स कुरियर फ्राड व पुलिस आफिसर बन मुकदमे में फंसाने का भय दिखाकर फ्राड करने आदि में कुल-116 अभियोग पंजीकृत किए गए। इसमें 27 जनवरी से 08 मई तक कुल सात करोड़, 98 लाख 32 हजार 787 की धनराशि होल्ड कराते हुए 55 व्यक्तियों के छह करोड़ 73 लाख 45 हजार 787 रुपये वापस कराए। इसके बाद राहत पाने वाले लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की। एडीसीपी ने साइबर अपराध से बचाव के तरीके को लेकर भी गाइडलाइन जारी की है।

    साइबर ठगी से बचने के लिए इन बातों पर करें अमल-

    -शेयर ट्रेडिंग फ्राड से बचने के लिए आधिकारिक डीमेट अकाउंट से ही शेयर ट्रेडिंग करें।

    -किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

    -टेलीग्राम टास्क फ्रॉड से बचें।

    -क्रेडिट कार्ड लिमिट बढाने आदि को लेकर आने वाली कॉल पर कोई भी बैंक डिटेल एवं ओटीपी शेयर न करें।

    – किसी भी सोशल साइट पर बिना पूर्ण जानकारी के किसी भी ग्रुप (टेलीग्राम/व्हाटसएप आदि) से न जुडें।

    – किसी के कहने पर कोई रिमोट एक्सेस ऐप जैसे- एनीडेस्क/टीम व्यूवर आदि डाउनलोड न करें।

    – वर्क फ्राम होम के ऐड देखकर लालच में न पड़े।

    – सोशल मीडिया से संबंधित एप्लीकेशन में सुरक्षा के लिए टू-स्टेप एथेन्टीकेशन का हमेशा प्रयोग करें।

    – किसी भी कस्टमर केयर नम्बर को गूगल पर सर्च करते समय संबंधित कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से ही नंबर लें।

    – जाब के नाम पर, लोन के नाम पर, टावर लगाने के नाम पर एवं लाटरी के नाम पर, रिश्तेदार बनकर यदि कोई आपसे पैसा मांगता है तो आपके साथ फ्राड हो सकता है, उससे बचें।

    साइबर वित्तीय फ्राड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नं0-1930 पर काल करें अथवा साइबर फ्राड होने पर वेव साइट https://cybercrime.gov.in पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोस चुनाव : सीतापुर में कांग्रेस 6 बार जीती, 7 बार जमानत जब्त
    Next Article मुख्यमंत्री योगी ने जयंती पर महाराणा प्रताप को किया नमन
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version