रांची। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आलमगीर आलम को अरबों रुपये के टेंडर घोटाले मामले में इडी ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी गिरफ्तार हो चुके हैं। यह नरेंद्र मोदी का न्यू इंडिया है।

यहां उच्च पद पर भी रहकर भ्रष्टाचार करके बच नहीं सकते। यह तो शुरूआत है। अभी तो अरबों रूपयों का जो टेंडर घोटाला हुआ है, उसकी भी जांच जारी रहेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version