घाटशिला। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल जाने के दौरान भाजपा के घाटशिला विधानसभा स्तरीय चुनावी कार्यालय में कार्यकतार्ओं के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चार चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। पांचवें चरण में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है।

जनता से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें एवं देश के सशक्त निर्माण में अपना योगदान करें। उन्होंने कहा कि देवतुल्य जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जिसका परिणाम है कि 10 वर्षों में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो या आंतरिक स्तर पर हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है। लोगों से अपील है कि ऐसे सशक्त व्यक्ति के हाथ में देश की बागडोर सौंपने के लिए भाजपा को वोट देना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 दिन का एजेंडा तैयार कर दिया है। सभी मंत्रालय को भी निर्देश जारी किया गया है। चुनाव के बाद देश के विकास में रुकावट ना हो इसके लिए 100 दिन का एजेंडा तैयार है। इसमें युवाओं के लक्ष्य को जोड़ते हुए 125 दिन का एजेंडा तैयार किया है। मौके पर बड़कुवर गगराई, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, देवयानी मुर्मू, बृजेश सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version