रांची। लोकसभा चुनावों में भाजपा स्टार प्रचारकों के माध्यम से ताकत दिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। झारखंड की धरती पर प्रधानमंत्री मोदी 11 मई को चतरा में पार्टी उम्मीदवार कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी पलामू में भाजपा उम्मीदवार वीडी राम चाइबासा में गीता कोड़ा और लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में सिसई में जनसभा कर जनता और कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैं। प्रधानमंत्री 15 मई को भी झारखंड दौरे पर आनेवाले हैं। वह गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के पेसम अरवाड़ मैदान में एनडीए के घटक दल आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थन में गिरिडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 मई को झारखंड दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री 10 मई को खूंटी में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा की चुनावी सभा में शामिल होंगे। इसी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह बोकारो में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गोड्डा से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे के नामांकन में मौजूद रहेंगे। पर्चा दाखिल करने के बाद वह रोड शो करेंगे, फिर चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी 10 मई को झारखंड आयेंगे। इस दिन वह खूंटी लोकसभा, लोहरदगा लोकसभा और सिंहभूम लोकसभा के क्षेत्रों में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री साय पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित मणिपुर मैदान में 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खूंटी लोकसभा के गताडीह बगीचा, प्रखंड मैदान कुरडेग में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा और दो बजे गुमला जिले के चैनपुर के छतरपुर बगीचा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
आज निशिकांत, सीता सोरेन, नलिन सोरेन, विजय और ताला मरांडी नामांकन करेंगे
अक्षय तृतीया के विशेष मुहूर्त पर झामुमो और भाजपा के पांच उम्मीदवार पर्चा दाखिल करेंगे। गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ निशिकांत दुबे, दुमका से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन, राजमहल सीट से भाजपा के ताला मरांडी और झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन नामांकन करेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



