Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीद जादे हैं: गुलाम अहमद मीर
    झारखंड

    राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीद जादे हैं: गुलाम अहमद मीर

    adminBy adminMay 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पूरे देश की 140 करोड़ जनता जानती है कि राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीद जादे हैं। उन्होंने कहा कि शहजादे प्रधानमंत्री का प्रिय शब्द है, जो वह चुनाव के दौरान प्रयोग करते हैं, लेकिन राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं, जिस परिवार का आजादी हासिल करने के पहले से लेकर आजादी के बाद तक कुर्बानी का इतिहास रहा है। मीर शनिवार को कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। मीर ने कहा कि मोदी जिस जमात से आते हैं, उनका देश के लिए क्या योगदान रहा है यह पूरा देश जानता है। दो दिन से मोदी झारखंड में हैं। जनता का रिस्पांस उन्हें नहीं मिला। प्रधानमंत्री जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उसे पूरी जनता सुनती है और अच्छी तरह समझती है। उन्होंने कहा कि दस साल में उन्होंने क्या किया इसकी उन्होंने चर्चा नहीं की। इसी कारण अपने दस साल के काम पर प्रधानमंत्री ने वोट नहीं मांगा। मीर ने कहा कि भ्रष्टाचार की बात करें तो जिस नेता पर प्रधानमंत्री शाम में 70,000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हैं, 24 घंटे के अंदर उसके साथ सरकार बना कर उसे उप मुख्यमंत्री बना देते हैं। असम और बंगाल भी इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से भाजपा ने हजारों करोड़ रुपये कंपनियों से चंदा लिया और इसके बदले उन्हें लाभ पहुंचाया। वोट हासिल करने के लिए मोदी कुछ भी कर सकते हैं।
    मीर ने कहा कि दस वर्षों में मोदी ने झारखंड को क्या दिया। झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। जब उन्होंने प्रधानमंत्री आवास नहीं दिया तो हमारी सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू की। पलामू के मंडल डैम का शिलान्यास पांच वर्ष पूर्व मोदी के जरिये किया गया था, लेकिन उसमें कोई कार्य नहीं हुआ। सरना धर्म कोड पर चुप्पी साधे रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी पर और कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मोदी हिंदू, मुसलमान और पाकिस्तान पर चुनाव लड़ रहे हैं और मूल मुद्दों को डायवर्ट कर रहे हैं।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी 7 मई को चाइबासा और बसिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता के बीच मोदी फ्लॉप शो साबित हुए। जनता उन्हें कितनी गंभीरता से ले रही है, यह रैली में जनता की कम उपस्थिति ने दर्शा दिया है। इस दौरान भारतीय कांग्रेस की मीडिया कोआॅर्डिनेटर ज्योति सिंह, राकेश सिन्हा सुमेर चारण, वैभव शुक्ला सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति कमल ठाकुर, रियाज अंसारी, ऋषिकेश सिंह भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article400 पार का नारा भूलकर अब हिंदू और मुसलमान कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Next Article बाल न्याय की अवधारणा को बदलने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरीः सीजेआई
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version