रांची। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी की घर वापसी हो गयी है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने उनके आवास पर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, रांची प्रत्याशी संजय सेठ, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार मौजूद रहे। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज रामटहल चौधरी ने भाजपा को छोड़ दिया था। श्री चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गये थे। कांग्रेस ने जब उन्हें टिकट न देकर सुबोधकांत सहाय की बेटी को टिकट दे दिया। इसके बाद नाराज रामटहल चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा था कि वह टिकट की शर्त पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह कांग्रेस का झंडा ढोने के लिए कांग्रेस में नहीं गये थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version