Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्रवाई: के. रवि कुमार
    झारखंड

    निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्रवाई: के. रवि कुमार

    adminBy adminMay 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने धनबाद के कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

    धनबाद। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को धनबाद लोकसभा क्षेत्र के उन मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया, जहां पूर्व के चुनाव में कम मतदान हुआ था। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में जानबूझकर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 25 मई 2024 को मतदान होना है। इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम सुविधाएं बहाल की जा रही है, ताकि मतदाता सुलभ तरीके से मतदान कर सकें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गुरुवार को पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले केन्द्रों का निरीक्षण कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधित कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानबूझकर शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त को दिया।

    उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र वाले मतदाताओं एवं मतदाता सूची में नाम के बावजूद भी फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र प्राप्त नहीं होने वाले मतदाताओं की अलग- अलग सूची तैयार करने, एएसडी सूची का अद्यतीकरण करने, वोटर इनफॉरमेशन स्लिप का ससमय वितरण करने का निर्देश दिया। साथ ही वॉलेंटियर एवं मतदान केंद्र जागरुकता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षित करने एवं उससे संबंधित सूची को अद्यतन करने का निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारी एवं कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि तैयारी इस ढ़ंग से करें कि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने धनबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय डायमंड क्रॉसिंग स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक के. थवसीलन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त माधवी मिश्रा, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश ने 56 इंच के सीने वाला को प्रधानमंत्री बनाया है, ना खाएगा ना खाने देगा: डॉ मोहन यादव
    Next Article मुंबई में इंडी गठबंधन की रैली में नहीं जाएंगी ममता बनर्जी
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version