Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»देश ने 56 इंच के सीने वाला को प्रधानमंत्री बनाया है, ना खाएगा ना खाने देगा: डॉ मोहन यादव
    झारखंड

    देश ने 56 इंच के सीने वाला को प्रधानमंत्री बनाया है, ना खाएगा ना खाने देगा: डॉ मोहन यादव

    adminBy adminMay 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। जिले के जयनगर प्रखंड के पिपचो मां गंगा पब्लिक स्कूल के मैदान पर गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि देश ने 56 इंच के सीने वाला को प्रधानमंत्री बनाया है, ना खाएगा ना खाने देगा।

    मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने यहां विपक्ष के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के कार्यकाल में देश विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। आने वाले दिनों में फिर से नरेन्द्र मोदी सत्ता में पहुंचेंगे तो देश को सर्वोच्च स्थान तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार की ओर से कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद विकास और सामाजिक न्याय बढ़ा है। कश्मीर में चुनाव के दौरान स्थानीय लोगाें ने देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मिल गया, अब कृष्ण मंदिर की बारी है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य सरकार ने नौकरियां को बेचने का काम किया है। यह झारखंड के लिए दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री जेल में है। उन्होंने कहा कि कोडरमा की धरती अबरख की धरती के नाम से जाना जाता है। यहां खनिजों का भंडार है, फिर भी झारखंड प्रदेश के लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। यदि फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में बनती है तो प्रत्येक जिले में रोजगार के अवसर खोले जाएंगे।

    सभा में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार व केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा है। प्रधानमंत्री देश हित में सोचकर देश के विकास में काम कर रहे हैं। धन को लूटाने का काम नहीं कर रहे हैं। आज चुनाव में पैसे का खेल खेला जा रहा है। लगता है विपक्ष के गठबंधन वाले अपना संतुलन खो चुके हैं।

    विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि यह है मोदी की गारंटी। आपका एक वोट भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार होगा। इस बार आपके वोट से जनता को लूटने वाला हर भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे पहुंच जाएगा। इसलिए मैं आपसे आग्रह है कि 20 मई को आप भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर अन्नपूर्णा देवी को विजय बनाएं।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता परसाबाद मंडल अध्यक्ष विजय कुमार राणा व संचालन जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने किया। इस मौके पर विधायक अमित कुमार यादव व डॉ नीरा यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेशनल एरोबिक्स चैम्पियनशिप के लिए जिले के 45 खिलाड़ियों का चयन
    Next Article निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्रवाई: के. रवि कुमार
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version