रांची। मैथिली भाषा में लघुकथा रुसल अछि गाछ के लिए वर्ष 2020 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे डॉ कमलकांत झा का निधन गुरुवार को एम्स दिल्ली में हो गया। वे 91 वर्ष के थे। अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद झारखंड प्रदेश के महासचिव अजय झा ने बताया कि कमलकांत झा बिहार के मधुबनी जिले कलुवाही ग्राम में जन्मे थे। डॉ झा बाल स्वयंसेवक थे। वर्षों तक जिला कार्यवाहक रहे। 1962 से ही लेखन कार्य प्रारंभ किया। 1965 में जयनगर कॉलेज में मैथिली के लेक्चरर से शुरूआत हुई और प्रोफेसर भी बने। 2003 में सेवानिवृत्त हुए। इन्होंने मैथिली के संग हिंदी में भी लगभग 25 पुस्तकें लिखीं। उनके निधन पर अमरनाथ झा, राजेश झा, गंगाप्रसाद यादव, डॉ आभा झा, पंकज झा, उगन कुमार दास, महेश्वर साह, महेश्वर सहनी, बीरेंद्र झा, यतींद्र दास, राजकुमार पोद्दार सहित अन्य ने शोक जताया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version