-तीसरी बार मोदी सरकार, झारखंड में मोदी लहर: सीपी
रांची। केंद्रीय जनशक्ति मजदूर यूनियन के द्वारा भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में संकल्प सभा का आयोजन किया। संजय सेठ ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सनातन विरोधी हैं। झारखंड की गरीब जनता की कमाई कांग्रेस के नेता के घर बरामद हो रही है। झामुमो की सरकार बनते ही झारखंड को लूट खंड बनाया। झारखंड के जल, जंगल, जमीन लूटने का काम किया। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार आदिवासी दलित विरोधी सरकार है। झारखंड के बालू पत्थर सहित खनिज संपदा की लूट मचा दी। कांग्रेस अपने शासनकाल में परिवार में ही सिमट के रह गयी। जनशक्ति मजदूर यूनियन के अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रमिक मजदूरों के लिए अनेकों काम किये। जनधन योजना, जरूरतमंदों को राशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया। इसलिए तीसरी बार मोदी सरकार की लहर है। मौके पर संजय कुमार जयसवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, सत्यनारायण सिंह, कृपा शंकर सिंह, दिनेश चौबे समेत अन्य उपस्थित थे।