दीवार से लेकर पाताल तक मिल रहा है कैश
-वित्त मंत्री रांची में झारखंड चैंबर के कार्यक्रम में हुईं शामिल
रांची। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि झारखंड में इस कदर भ्रष्टाचार है कि यहां हर सिग्नेचर के लिए पैसे की वसूली होती है। कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि रंगदारी की रकम न देने पर व्यवसायियों की हत्या तक हो रही है। यहां दीवार से लेकर पाताल तक कैश मिल रहा है। ये हालात बदलना चाहिए। यहां के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य और देश के लिए वोट करना चाहिए। वित्त मंत्री गुरुवार को रांची में ‘पूर्वी भारत विकसित भारत के लिए उन्नति का इंजन’ विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में बोल रही थीं। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और बेहतर झारखंड नामक संस्थान ने मिल कर किया था। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे।

दीवार से लेकर पाताल तक कैश मिल रहे:
झारखंड में हाल में केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारियों में नोटों की बरामदगी की घटनाओं का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सभी देख रहे हैं कि यहां दीवार से लेकर पाताल तक कैश मिल रहा है। इतने नोट निकल रहे हैं कि उनकी गिनती के लिए लगायी जाने वाली काउंटिंग मशीनें तक गर्म हो जा रही हैं। उन्होंने सभागार में उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या यही झारखंड का नसीब है? उन्होेंने कहा कि हमें जंगल राज वाला नहीं, बल्कि एक बेहतर झारखंड चाहिए। यहां के लोगों को एक मजबूत पार्लियामेंट और बेहतर राज्य के लिए वोट करना चाहिए।

पलायन सबसे बड़ी समस्या:
सीतारमण ने कहा कि जब बिहार से झारखंड अलग हुआ था, तब लगा था कि इसे जंगल राज से मुक्ति मिलेगी, लेकिन दुख की बात है कि पिछले साढ़े चार से यहां नया जंगल राज शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि आज झारखंड पलायन, अराजकता, भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा है। इसलिए राज्य से पलायन को रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। यह तभी संभव होगा, जब हम यहां पर कानून व्यवस्था को ठीक करें। इसके अलावा हमें केवल मिनरल्स पर भी पूरी तरह निर्भर होना बंद करना पड़ेगा। हमें अन्य संसाधनों को भी विकसित करना होगा। इसके अतिरिक्त हमें अपनी बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग बेहद प्रतिभाशाली और साधारण हैं. उन्हें जरूरत है तो सिर्फ बेहतर नेतृत्वकर्ता और एक मौका की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version