Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था युवक, पति ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा, पीट-पीट कर युवक को मार डाला
    झारखंड

    शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था युवक, पति ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा, पीट-पीट कर युवक को मार डाला

    adminBy adminMay 24, 2024Updated:May 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पति-पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया
    साहिबगंज। झारखंड में संताल परगना के साहिबगंज जिला स्थित बोरियो थाना क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गये युवक की पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रानीडीह गांव के बाहर सड़क किनारे खेत से पहाड़िया युवक का शव बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के करैया पहाड़ निवासी 32 वर्षीय मधु पहाड़िया अपनी शादीशुदा प्रेमिका मंगली पहाड़िन से मिलने उसके मायके छोटा बोआरीजोर गया था। मंगली के पति सूर्या पहाड़िया उर्फ जेम्स को इसकी भनक लग गयी। इसके बाद सूर्या गुरुवार (23 मई) की देर रात अपनी ससुराल छोटा बोआरीजोर पहुंच गया।

    जेम्स ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी मधु को रंगे हाथ धर दबोचा। इसके बाद सूर्या पहाड़िया ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी मधु के साथ जम कर मारपीट की। बाद में गांव के लोगों की मदद से पंचायत करनी चाही, लेकिन ग्रामीणों ने विचार करने से इंकार कर दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह सूर्या अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को अपने साथ अपने गांव गडरा पहाड़ ले जाने लगा। इसी दौरान रानीडीह गांव के समीप मधु पहाड़िया की मौत हो गयी। बाद में सूर्या ने उसके प्रेमी के शव को सड़क किनारे खेत में छोड़ दिया और खुद बोरियो थाना पहुंच गया। उसने थाने में जाकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

    पुलिस ने जेम्स और मंगली को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
    पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी सूर्या पहाड़िया और उसकी पत्नी मंगली पहाड़िन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद से मधु के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिंधुदुर्ग के वेंगुर्ले बंदरगाह पर नाव पलटी, दो नाविकों की मौत
    Next Article ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति रईसी सुपुर्द-ए-खाक
    admin

      Related Posts

      खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी

      July 23, 2025

      राज्य के छह जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के रूप में होंगे अपग्रेड

      July 23, 2025

      मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा का जाना हाल

      July 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी
      • स्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
      • उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोक मंगल की कामना
      • सावन की शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले का हाेता रहा उद्घोष
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version