अररिया। अररिया सीमा से सटे नेपाल के मोरंग जिला पुलिस ने बुधवार को दो भारतीय नागरिकों को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नेपाल की मोरंग जिला पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई दो बाइक को भी बरामद किया है। मोरंग जिला पुलिस कार्यालय उपाधीक्षक पुलिस ज्ञानेंद्र बहादुर बस्नेत ने इस बात की जानकारी दी। जानकारी देते हुए जिला पुलिस कार्यालय उपाधीक्षक ज्ञानेंद्र बहादुर बस्नेत ने बताया कि 8 जून को विराटनगर-7 से 1-02-044 पी 7029 नंबर की एक अपाचे मोटरसाइकिल और 18 पी 8868 नंबर की एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की चोरी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पहले 29 साल के एहसान शेख को गिरफ्तार किया गया और उसके बाद उनकी निशानदेही पर बाइक बरामद करते हुए 20 वर्षीय साजिद रजा को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार दोनों बाइक चोर बिहार के अररिया जिला निरगंज वार्ड संख्या 6 का रहने वाला है,जो नेपाल से चोरी कर बाइक को भारत लाकर उसको बेचने का काम करता था।गिरफ्तार दोनों ने मोरंग पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version