रांची। विश्व हिंदू परिषद् की मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी और सेवा भारती की ओर से दुर्गानवमी मनायी गयी। कार्यक्रम में विहिप प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम सभी सीता स्वयंवर की कहानी सुनते हैं। साथ ही उनके जीवन में चुनौतियों को स्वीकार करना, उसका समाधान करना, समाधान के लिए त्याग करना, यही आदर्श सीता माता का हमारे सामने हैं। क्षेत्र मंत्री बीरेंद्र विमल, दीपा रानी कुंज ने कहा कि माता सीता अयोध्या में तेजी से बदलते पारिवारिक और राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी मिथिला में नहीं देती थी।
ये आज के समाज के लिए बड़ा संदेश है। इस मौके पर सेवा भारती में चल रहे प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। मौके पर पूनम आनंद, कंचन प्रभा, उमा शंकर शर्मा, विनय लाल, डॉ भर्ती रायपत, प्रमानंद पुजारा, आरती सिंह, चंदा देवी, रिंकी तिवारी और अन्य लोग मौजूद रहे।