Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»दक्षिण अफ्रीका में नई सरकार चुनने को मतदान जारी, राष्ट्रपति रामाफोसा को सत्ता में वापसी का भरोसा
    दुनिया

    दक्षिण अफ्रीका में नई सरकार चुनने को मतदान जारी, राष्ट्रपति रामाफोसा को सत्ता में वापसी का भरोसा

    adminBy adminMay 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय सरकारों को चुनने के लिए बुधवार को लाखों लोगों ने मतदान किया। इस बीच यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के नेतृत्व वाली ‘अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस’ (एएनसी) 30 साल पहले नेल्सन मंडेला के निर्वाचित होने के बाद पहली बार अपने बहुमत से दूर हो सकती है। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ और रात नौ बजे तक चला। अंतिम परिणाम रविवार तक आने की उम्मीद है।

    हालांकि, राष्ट्रपति रामाफोसा (71) को पूरा विश्वास है कि उनकी पार्टी चुनाव में सत्ता में वापस आएगी। रामाफोसा ने वोट डालने के बाद मीडिया से कहा, दक्षिण अफ्रीका के लोग आज मतदान करके एएनसी को पूर्ण बहुमत देंगे। इसे लेकर मेरे मन और मस्तिष्क में कोई संदेह नहीं है। इन चुनाव में तीन दशक से प्रभुत्व रखने वाली एएनसी की प्रतिष्ठा दांव पर है। पार्टी ने दक्षिण अफ्रीका को रंगभेद के क्रूर श्वेत अल्पसंख्यक शासन से 1994 में बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई थी।

    सभी के लिए बेहतर जीवन के नारे के साथ रंगभेद को समाप्त करने का वादा करने वाली इस पार्टी के सामने असमानता, गरीबी और बेरोजगारी जैसी विकट समस्याएं हैं और इनसे परेशान अश्वेत बहुसंख्यकों ने पार्टी को सत्ता से बेदखल करने की चेतावनी दी है। चुनाव में अगर एएनसी को बहुमत नहीं मिला तो उसे सरकार बनाने और पार्टी के नेता एवं राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को शीर्ष पद पर बनाए रखने के लिए अन्य दल के साथ गठबंधन करना पड़ सकता है। इससे पहले एएनसी को कभी ऐसी परिस्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। रामाफोसा ने कहा कि उनके नेतृत्व में एएनसी ने एक जबरदस्त प्रचार अभियान चलाया था और पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के कोने-कोने में जाकर लोगों से संपर्क किया तथा उन लोगों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जो मतदान करने के बारे में संशय में थे।

    उन्होंने कहा, हमें इस बात को लेकर प्रसन्नता हुई कि ज्यादातर संख्या में युवा लोग मतदान के लिए पंजीकरण करा रहे हैं और हम अपने देश के लोगों से आग्रह करते रहे हैं कि हम एक स्वच्छ अभियान चलाना चाहते हैं।हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस पूरे चुनाव में लोकतंत्र की ही जीत हो।

    राष्ट्रीय और प्रांतीय चुनावों में 52 राजनीतिक दल और पहली बार बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

    पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को न्यायालय की अवमानना के आरोप के कारण संसद के लिए चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है, लेकिन उनका नाम मतपत्र में है।

    अफ्रीकी संघ के अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने भी दक्षिण अफ्रीका के निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित चुनाव प्रक्रिया में अपना विश्वास व्यक्त किया है। इस समय दक्षिण अफ्रीका में विभिन्न मतदान केंद्रों पर 190 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक मौजूद हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगाजा और मिस्र की सीमा से लगे अहम सामरिक गलियारे पर इजराइली सेना का नियंत्रण
    Next Article ब्राजील के राष्ट्रपति ने इजराइल से राजदूत को वापस बुलाया
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version