Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के 1161 सरकारी शिक्षकों को शोकॉज, समय पर ऑनलाइन ट्रेनिंग पूरा नहीं करने पर शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजा
    Jharkhand Top News

    झारखंड के 1161 सरकारी शिक्षकों को शोकॉज, समय पर ऑनलाइन ट्रेनिंग पूरा नहीं करने पर शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजा

    shivam kumarBy shivam kumarMay 13, 2025Updated:May 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के 5 जिलों के 1161 शिक्षकों को समय पर ऑनलाइन ट्रेनिंग पूरा नहीं करने पर शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजा है। इनसे 25 मई तक जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी। जिन शिक्षकों को नोटिस भेजा गया है, वे रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा जिलों के हैं। सबसे ज्यादा शिक्षक रांची जिले से हैं। रांची से 417 शिक्षक, गुमला से 293 शिक्षक, सिमडेगा से 164, खूंटी से 160 और लोहरदगा से 127 शिक्षक शामिल हैं।

    दक्षिणी छोटानागपुर के इन जिलों के पहली से आठवीं तक के शिक्षकों को 1 अप्रैल से जे-गुरुजी ऐप के माध्यम से 24 घंटे की ऑनलाइन ट्रेनिंग करने का निर्देश दिया गया था। बाद में ट्रेनिंग पूरी करने के लिए 7 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया गया, लेकिन इसके बावजूद 1161 शिक्षक अब तक ट्रेनिंग पूरी नहीं कर पाये।

    झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद के निदेशक शशि रंजन ने कहा कि यह आचरण विभागीय आदेश की अवहेलना है। सभी डीइओ और डीएसइ को निर्देश दिया गया है कि ऐसे शिक्षकों से स्पष्टीकरण लें और विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजें। इन शिक्षकों से 25 मई तक हर हाल में जवाब लिया जायेगा। समय पर स्पष्टीकरण नहीं देने या जवाब असंतोषजनक होने पर कठोर कदम उठाये जा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 522 अंक लुढ़का
    Next Article इंडिगो ने 13 मई के लिए जारी की यात्रा चेतावनी, जम्मू, अमृतसर, श्रीनगर समेत 6 शहरों की उड़ानें रद्द
    shivam kumar

      Related Posts

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025

      झारखंड में 17 तक छिटपुट बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version