Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»भारत-पाकिस्तान तनाव पर आलिया भट्ट का भावुक पोस्ट
    मनोरंजन

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर आलिया भट्ट का भावुक पोस्ट

    shivam kumarBy shivam kumarMay 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं को करारा जवाब दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर मनोरंजन जगत के कई कलाकार सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट शेयर कर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। हालांकि, इस पोस्ट के बाद आलिया को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

    आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पिछली कुछ रातें बहुत अलग सी रही हैं। जब पूरा देश सांसें थामे किसी खबर का इंतजार करता है, तो माहौल में एक अजीब सी खामोशी भर जाती है। बीते दिनों हमने भी वही खामोशी महसूस की है, वो अनकही बेचैनी, जो मन में घर कर जाती है। हम सबने उस बोझ को महसूस किया है, यह जानते हुए कि हमारे सैनिक कहीं दूर, उन ऊंचे पहाड़ों में जागते हुए हमारी रक्षा कर रहे हैं। यह सिर्फ हिम्मत नहीं, बल्कि असली बलिदान है।”

    आलिया ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “जब हममें से ज्यादातर लोग अपने घरों में चैन की नींद सो रहे होते हैं, तब कुछ वीर युवतियां और पुरुष अंधेरे में खड़े रहते हैं, हमारी नींद की हिफाजत करते हुए। अपनी जान की परवाह किए बिना। यह सच्चाई भीतर तक झकझोर देती है। हर वर्दी के पीछे एक मां होती है, जो खुद सारी रात जागती है। एक मां, जिसे मालूम है कि उसका बच्चा आज रात किसी लोरी में नहीं, बल्कि डर, तनाव और सन्नाटे के बीच है। रविवार को हम सबने मदर्स डे मनाया। जब लोग फूलों के गुलदस्ते दे रहे थे, गले मिल रहे थे, तब मेरा दिल उन माताओं की ओर चला गया, जिन्होंने देश के लिए असली हीरो पैदा किए। हम उन जिंदगियों का शोक मना रहे हैं, जो कभी वापस नहीं लौटेंगी, वे सैनिक, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। आज हम सब एकजुट हैं। अपने सैनिकों के लिए, अपने देश के लिए। भगवान उनके परिवारों को संबल और शक्ति दें। जय हिंद।”

    अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट को आखिरी बार फिल्म ‘जिगरा’ में वेदांग रैना के साथ देखा गया था, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। अब आलिया अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जिसमें वह एक अलग अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इसके अलावा वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी दिखाई देंगी। गौरतलब है कि आलिया इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान की टिकटॉक गर्ल सजल का वीडियो वायरल, कहा-फर्जी
    Next Article बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 13, 2025

      नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के माहौल पर उठाए सवाल

      May 12, 2025

      अभिनेता सुनील शेट्टी ने संघर्ष के दिनों को किया याद

      May 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version