Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

    shivam kumarBy shivam kumarMay 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर ‘रेड 2’ रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने तेजी से सुपरहिट फिल्मों की सूची में जगह बना ली है। दर्शकों में फिल्म का क्रेज लगातार बना हुआ है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ मजबूत नजर आ रही है। अब ‘रेड 2’ की 12वें दिन की कमाई सामने आ गयी है।

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 125.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी ‘रेड 2’ ने शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 140 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। गौरतलब है कि इस फिल्म का बजट महज 48 करोड़ रुपये था, जिसे ‘रेड 2’ ने कई गुना मुनाफे में बदल दिया है।

    ‘रेड 2’ का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है, जबकि इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। फिल्म में अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख के अलावा रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। ‘रेड 2’ भी दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है। फिलहाल यह फिल्म जियो सिनेमा पर उपलब्ध है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिनेमाघरों के बाद ‘रेड 2’ को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-पाकिस्तान तनाव पर आलिया भट्ट का भावुक पोस्ट
    Next Article अमेरिका में कार दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत, एक घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान तनाव पर आलिया भट्ट का भावुक पोस्ट

      May 13, 2025

      नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के माहौल पर उठाए सवाल

      May 12, 2025

      अभिनेता सुनील शेट्टी ने संघर्ष के दिनों को किया याद

      May 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version