Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»होटल के कमरे से युवती की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद
    Top Story

    होटल के कमरे से युवती की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarMay 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे से सोमवार सुबह एक युवती का संदिग्ध स्थिति में फंदे से झूलता शव पुलिस ने बरामद किया। मामले में तीन युवकों-युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

    घटना साकची थाना अंतर्गत आमबागान स्थित होटल ईआई डोराडो की है, जहां कमरे नंबर 506 में एक युवती का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान आजाद बस्ती निवासी रुखसार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात ऋतुराज कुमार सिंह, पंकज कुमार (दोनों राजेन्द्र नगर, साकची निवासी), दीपा दीप (ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो) और रुखसार ने होटल के कमरे नंबर 504 और 506 किराए पर लिए थे। पूरी रात इन लोगों ने शराब पार्टी की। सुबह रुखसार का शव मिला। कमरे से शराब की बोतलों और आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी हुई है।

    दीपा दीप ने पुलिस को बताया कि उसकी रुखसार से दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और उसी ने उसे यहां बुलाया था। फिलहाल ऋतुराज, पंकज और दीपा दीप पुलिस हिरासत में हैं। होटल के दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साकची पुलिस के अनुसार अभी जांच जारी है, इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAuto Draft
    Next Article ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी

      May 12, 2025

      एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया

      May 12, 2025

      रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

      May 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार
      • रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
      • मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version