Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
    Top Story

    नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

    shivam kumarBy shivam kumarMay 25, 2025Updated:May 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्य में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पर्यवेक्षकों की नियुक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को सांसद, मंत्री, विधायक और गत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को नगर निगम,नगर पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्रों के पर्यवेक्षक के रूप में मनोनीत किया है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई करें, ताकि हम नगर निकाय चुनाव में अपेक्षित सफलता प्राप्त कर सकें।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने इस बारे में बताया कि विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के लिए वरीय नेताओं को जिम्मेवारी दी गई है। इस क्रम में देवघर नगर निगम, मधुपुर नगर परिषद एवं गोड्डा नगर परिषद की जिम्मेदारी कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव को, महगामा नगर परिषद की दीपिका पांडे सिंह को, बासुकीनाथ नगर परिषद की बादल पत्रलेख को,चतरा नगर परिषद एवं लातेहार नगर पंचायत की के. एन. त्रिपाठी को, चास नगर निगम की श्वेता सिंह को तथा चिरकुंडा नगर परिषद की जिम्मेदारी अनुपमा सिंह को दी गई है।

    इन सबके अलावा धनबाद नगर निगम की अजय दुबे, रांची नगर निगम और कपाली नगर परिषद की यशस्विनी सहाय, बुंडू नगर पंचायत और खूंटी नगर पंचायत की कालीचरण मुंडा, सिमडेगा नगर परिषद की भूषण बाड़ा ,गुमला नगर परिषद की सुखदेव भगत, लोहरदगा नगर परिषद की डॉ. रामेश्वर उरांव, बचरा नगर पंचायत की अंबा प्रसाद, रामगढ़ नगर परिषद की ममता देवी, हजारीबाग नगर निगम की मुन्ना सिंह, पाकुड़ नगर परिषद की निशांत आलम और मिहिजाम नगर परिषद एवं जामताड़ा नगर पंचायत की जिम्मेदारी डॉ. इरफान अंसारी को दी गई है।

    इसी तरह से फुसरो नगर परिषद का कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह, मानगो-नगर निगम का बन्ना गुप्ता, बिश्रामपुर नगर परिषद एवं माझियांव-नगर पंचायत का सुधीर कुमार चंद्रवंशी, छतरपुर नगर पंचायत का राधाकृष्ण किशोर और मेदिनी नगर नगर निगम का के. एन. त्रिपाठी को पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया है।

    सोनाल शांति ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव को कांग्रेस पूरी गंभीरता से ले रही है और इन चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन कर शहरी जनमानस के बीच अपनी भूमिका तय करना चाहती है। यह चुनाव संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा, जिससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेपीएससी मुख्य परीक्षाफल में आरक्षण का उल्लंघन : देवेन्द्र
    Next Article फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version