नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसको लेकर इंडिया गेट और इसके आसपास के इलाकों को खाली कराया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के जवान लोगों को वहां से हटा रही है और अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

बता दें, इससे पहले इंडिया गेट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। समर स्मारक में बैग लेकर जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके कारण यहां पर देश के विभिन्न हिस्से से आए पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैग होने की स्थिति में उन्हें लौटा दिया जा रहा था।

सुरक्षा चिंताओं को लेकर सरकार का फैसला
पहले यहां पर बैग लेकर जाने की सुविधा थी। यहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि नई सुरक्षा व्यवस्था हमले के साथ बढ़ी तनाव को लेकर हुई है। यहां बैग रखने का स्थान भी नहीं है, जिसके कारण सुरक्षा कर्मियों से लोगों की बहस भी हो रही थी। हालांकि अब इंडिया गेट को पूरी तरह से खाली कराया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version