खूंटी। तोरपा कें विधायक सुदीप गुड़िया ने गुरुवार को कर्रा प्रखंड की डेहकेला पंचायत के रंजू, कोटलो, जोरको गांव का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

मौके पर विधायक ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। समस्याएं बहुत हैं, धीरे-धीरे सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करूंगा। आप सभी के सहयोग से कृषि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। आप सभी ने मुझे विजयी बनाया है हम सभी पूरे विधानसभा के लोग एक परिवार हैं। भले ही मुझे सुख में याद न करे,पर दुःख में जरूर याद कीजिए, मैं सदैव आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर कोटलो ग्राम प्रधान पतरस होरो, रंजू ग्राम प्रधान कैलाश टोपनो, जोरको ग्राम प्रधान मंगरा पाहन, झामुमो प्रखंड सचिव बिनोद उरांव, उपाध्यक्ष मार्शल आईंद, सह सचिव लछुवा लोहरा सहित अन्य मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version